शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ankita lokhnades close friend actress shraddha arya getting married on 16th november
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (15:19 IST)

अंकिता लोखंडे से पहले शादी करने जा रहीं उनकी खास दोस्त श्रद्धा आर्या, 16 नवंबर को दिल्ली में लेंगी फेरे!

अंकिता लोखंडे से पहले शादी करने जा रहीं उनकी खास दोस्त श्रद्धा आर्या, 16 नवंबर को दिल्ली में लेंगी फेरे! - ankita lokhnades close friend actress shraddha arya getting married on 16th november
मनोरंजन जगत में इन दिोनं कई सेलेब्स की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। इनमें से एक टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी है। खबरों के अनुसार अंकिता लोखंडे अगले महीने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।

 
वहीं अंकिता से पहले अनकी खास दोस्त 'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी शादी रचाने जा रही हैं। श्रद्धा आर्या 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरों के अनुसार श्रद्धा आर्या ने राहुल नाम के एक शख्स से शादी करने का फैसला लिया है, जोकि नेवी में हैं।  
 
खबरों के अनुसार श्रद्धा के होने वाले दुल्हे राहुल फैमली फ्रेंड के बेटे हैं। यह एक अरेंजड मैरिज है जो प्यार में बदल गई है। श्रद्धा आर्य की शादी 16 नवंबर को दिल्ली के एयरोसिटी के एक होटल में होने जा रही है।
 
बताया जा रहा है कि श्रद्धा अपनी शादी से जुड़ी हर एक जानकारी को सीक्रेट ही रखना चाहती हैं। कई लोगों को तो पता भी नहीं है कि वो किससे शादी कर रही हैं। श्रद्धा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं श्रद्धा आर्या या उनके परिवार की तरफ से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
इससे पहले श्रद्धा आलम सिंह मक्कड़ को डेट कर रही थीं। उनके साथ उन्होंने नच बलिए 9 में भाग भी लिया था। हालांकि शो के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
ये भी पढ़ें
74 लाख रुपए देकर बादशाह ने बढ़वाए अपने गाने 'पागल' के व्यूज, पुलिस ने दायर की चार्जशीट