शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anil kapoor fitness goals
Written By

पता चल गई वो जड़ी-बूटी, जिससे अनिल कपूर पिछले 25 सालों से वैसे के वैसे हैं..

पता चल गई वो जड़ी-बूटी, जिससे अनिल कपूर पिछले 25 सालों से वैसे के वैसे हैं.. - anil kapoor fitness goals
आमतौर पर माना जाता है कि जब कोई अपनी बेटी की शादी कर देता है तो वाजिब है कि उसकी उम्र ढल रही होती है। लेकिन अनिल कपूर इस मामले में बिल्कुल उलट हैं। 61 साल की उम्र पार कर चुके अनिल आज भी युवा कलाकारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अनिल कपूर अभी भी बॉलीवुड में सबसे फ़िट अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। हर कोई इनकी बढ़ती उम्र को थाम कर रखने और इनकी फिटनेस को देखकर हैरान हैं। 
 
पिछले साल टीवी एक्शन शो '24' के दौरान उन्होंने अपनी शानदार फ़िटनेस से दर्शकों का दिल जीत लिया था। ये लुक अनिल ने ऐसे ही नहीं हासिल कर ली है। इसके लिए वो कड़ी मेहनत करते हैं। वो अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देते हैं। 
 
शरीर को फ़िट रखने के लिए सुबह-शाम एक्सरसाइज़ करते हैं। बाहर के खाने और ऑयली चीज़ों से हमेशा दूर रहते हैं, जबकि वेटलिफ़्टिंग, कार्डियो, योगा, स्वीमिंग, साइकिलिंग और साथ ही हर दिन अलग-अलग तरह के स्पोर्ट्स भी खेलते हैं। बता दे अनिल कपूर डिनर करने से पहले दौड़ते हैं और डिनर के बाद आधा घंटा वॉक करते हैं। 
ये भी पढ़ें
अनुष्का शर्मा ने लगाई डांट तो विरुष्का के खिलाफ जारी हुआ कानूनी नोटिस