मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anil kapoor daughter rhea kapoor is tying the knot with boyfriend karan boolani today
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 अगस्त 2021 (11:13 IST)

दुल्हन बनने जा रहीं अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर, बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

दुल्हन बनने जा रहीं अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर, बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे - anil kapoor daughter rhea kapoor is tying the knot with boyfriend karan boolani today
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर दुल्हन बनने जा रही हैं। रिया अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी करने जा रही हैं। खबरों के अनुसार दोनों जुहू स्थित घर में 14 अगस्त को सात फेरे लेंगे। 

 
बताया जा रहा है कि इस शादी में परिवार के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। रिया और करण लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फैन्स को दोनों की शादी का इंतजार था।
 
रिया कपूर और करण बूलानी पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। करण बूलानी एक निर्देशक और प्रोड्यूसर हैं। वहीं रिया कपूर भी एक प्रोड्यूसर हैं और अपना एक फैशन ब्रांड भी चलाती हैं। 
 
करण बूलानी ने आयशा और वेकअप सिड जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी किया है। 
 
ये भी पढ़ें
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में कोरोना की चपेट में आ गई थीं नेहा धूपिया, बोलीं- जमीन पर सोती थी