मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anil kapoor and jackie shroff to reunite for ram lakhan 2
Written By
Last Updated : बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (17:28 IST)

सिल्वर स्क्रीन पर फिर धूम मचाएगी अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी!

सिल्वर स्क्रीन पर फिर धूम मचाएगी अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी! - anil kapoor and jackie shroff to reunite for ram lakhan 2
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की सुपरहिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से धूम मचाती नजर आ सकती है। बॉलीवुड के राम-लखन यानी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की जोड़ी ने राम-लखन, परिंदा, काला बाजार, कर्मा, अंदर बाहर, युद्ध, परिंदा, 1942 ए लव स्टोरी, त्रिमूर्ति, लज्जा जैसी कई फिल्मो में साथ काम किया है।
 
अनिल और जैकी की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आ सकती है। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर समुद्र तट पर दौड़ते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिस पर जैकी श्रॉफ ने कमेंट करते हुए एक फायर इमोजी शेयर की। अनिल ने जैकी के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, 'हमारी अगली फिल्म के लिए तैयार हो जाओ...टीम इस पर काम कर रही है।'
 
इसके बाद जैकी ने इस प्रतिक्रिया का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए हां का संकेत देते हुए थैम्ब प्रेस किया। उन्होंने लिखा, 'बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं मेरे लखन।'
 
अनिल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं लॉकडाउन में समुद्र तट पर जाने और वहां दौड़ने का सपना देख रहा था। आखिरकार मैं समुद्र तट पर पहुंचा और मेरे ट्रेनर ने मुझे कहा कि फिटनेस सबसे पहले आती है।'
 
इसके बाद से जैकी और अनिल कपूर के फैंस भी हिट फिल्म 'राम लखन' के सीक्वल की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि अनिल के बेटे हर्षवर्धन कपूर को लखन और जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ को राम का किरदार निभाना चाहिए।
 
ये भी पढ़ें
इंस्टाग्राम पर जरीन खान के हुए 9 मिलियन फॉलोअर्स, पेरिस की सड़कों पर एक्ट्रेस ने यूं मनाया जश्न