मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. angad bedi to play saif ali khan son role in adipurush
Written By
Last Modified: गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (13:36 IST)

प्रभास की 'आदिपुरुष' में अंगद बेदी निभा सकते हैं यह किरदार

प्रभास की 'आदिपुरुष' में अंगद बेदी निभा सकते हैं यह किरदार - angad bedi to play saif ali khan son role in adipurush
बाहुबली स्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर हर दिन कोई न कोई खबर सामने आ रही है। ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास और सैफ अली खान को मुख्य किरदारों में देखा जाने वाला है।

 
अब खबर आई है कि इस मेगा बजट फिल्म में अंगद बेदी भी दिख सकते हैं। बताया जा रहा है कि अंगद फिल्म के सिलसिले में इसकी टीम के साथ कई मीटिंग्स कर चुके हैं। खबरों के अनुसार उन्हें फिल्म में सैफ के बेटे की भूमिका में देखा जा सकता है।
 
सैफ अली खान फिल्म में लंकेश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। प्रोड्यूसर्स का मानना है कि अंगद उनके बेटे मेघनाद की भूमिका में बिल्कुल फिट बैठेंगे। हालांकि, अभी अंगद के नाम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 
खबरों के अनुसार, अंगद फिलहाल अपने परिवार के साथ दिल्ली में छुट्टियों पर हैं। वह जैसे ही मुंबई लौटेंगे एग्रीमेंट पर साइन करेंगे। खबर है कि इस फिल्म के लिए अंगद को फिजिकल ट्रांसफोर्मेंशन करना होगा। जिसके लिए वह अगले महीने से तैयारी शुरु करेंगे। 
 
अंगद के अलावा हाल ही में इस फिल्म के लिए सनी सिंह का भी नाम सामने आया है। उन्हें लेकर कहा जा रहा है कि वह इसमें लक्ष्मण की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, सनी से भी अभी सिर्फ बात ही चल रही है। उन्हें लेकर भी किसी तरह की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। 
 
बता दें कि 'आदिपुरुष' भारतीय महाकाव्य रामायण का रूपांतरण होगी। जिसमें प्रभास भगवान राम के किरदार में दिखेंगे, जबकि सैफ लंकेश की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का बजट करीब 350-400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 
 
ये भी पढ़ें
मसाबा गुप्ता ने बयां किया अपना दर्द, बोलीं- अपने रंग और माता-पिता के रिश्ते की वजह से सुनने पड़ते थे ताने