गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan remember irrfan khan wrote an emotional letter to son babil khan
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 मार्च 2022 (13:05 IST)

अमिताभ बच्चन को आई इरफान खान की याद, दिवंगत एक्टर के बेटे को भेजा इमोशनल लेटर

अमिताभ बच्चन को आई इरफान खान की याद, दिवंगत एक्टर के बेटे को भेजा इमोशनल लेटर | amitabh bachchan remember irrfan khan wrote an emotional letter to son babil khan
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। इंग्लैंड में उनका लंबा इलाज भी चला, लेकिन आखिरकार वह इस दुनिया से रुखसत हो गए। एक्टर को गुजरे हुए करीब 2 साल हो गए है लेकिन उनकी यादें अभी भी फैंस को सताती रहती हैं।

 
अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को इरफान खान की याद सताई है। उन्होंने दिवंगत एक्टर के बेटे बाबिल खान को एक लेटर लिखा है और अपनी फीलिंग्स जाहिर की है। हाल ही में बाबिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अमिताभ द्वारा भेजे गए लेटर की तस्वीर शेयर की है। 
 
इस लेटर में 17 मार्च 2022 की डेट मेंशन है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के घर प्रतीक्षा का पता भी दिया हुआ है। इस लेकट के साथ बाबिल ने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। 
 
लेटर में लिखा है, जीवन क्षणिक है और मृत्यु विशाल है। लेकिन संबंध हमेशा मृत्यु पर अतिक्रमण करते आए हैं। जो यादें एक बार अजीज लोगों के साथ बन जाती हैं उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कभी हम उन्हें हंसी-मजाक में याद करते हैं, कभी खुशी में याद करते हैं तो कभी गम में याद करते हैं। ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमेशा हमें उनसे जोड़कर रखती हैं। आपके पिता एक महान शख्सियत थे। जिन लोगों के संपर्क में इरफान आए, वो सभी लोग इस बात से इत्तेफाक रखते हैं। उनकी याद बहुत आती है।
 
बता दें कि अमिताभ बच्चन और इरफान खान ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'पीकू' में साथ काम किया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आई थीं। इरफान की आखिरी फिल्म 2020 में रिलीज हुई 'अंग्रेजी मीडियम थी, जो उनके निधन से कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुई थी।
 
ये भी पढ़ें
पर्दे पर मीना कुमारी का किरदार निभाएंगी कृति सेनन!