1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ameesha patel Family Political Connection Indira Gandhi Fixed actress Parents Wedding Date
Last Modified: सोमवार, 27 अप्रैल 2026 (12:54 IST)

अमीषा पटेल की फैमिली का था गांधी परिवार से खास रिश्ता, इंदिरा गांधी ने तय की थी एक्ट्रेस के पेरेंट्स की वेडिंग डेट

Ameesha Patel Indira Gandhi connection
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार अमीषा ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने परिवार और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बीच बेहद करीबी रिश्तों का खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
 
अमीषा पटेल ने बताया कि जब उनका जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ, तब सबसे पहले उन्हें देखने आने वाली शख्सियत इंदिरा गांधी थीं। यह कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि इस बात का संकेत था कि उनके परिवार और गांधी परिवार के बीच रिश्ता कितना गहरा और पुराना था।
 
इतना ही नहीं अमीषा पटेल के पेरेंट्स की शादी कराने में भी इंदिरा गांधी का अहम रोल था। अमीषा ने इस खास रिश्ते की जड़ अपने दादा रजनी पटेल को बताया। वे एक प्रसिद्ध बैरिस्टर थे, जिन्होंने बाद में राजनीति में कदम रखा। उनका मार्गदर्शन खुद जवाहरलाल नेहरू ने किया था।
 
राजनीति में आने के बाद उन्होंने पहले कम्युनिस्ट पार्टी जॉइन की, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में रहते हुए वे इंदिरा गांधी के बेहद करीबी बन गए और उनके प्रमुख सलाहकारों में शामिल थे। कहा जाता है कि इंदिरा गांधी कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले रजनी पटेल से सलाह जरूर लेती थीं।
 
बॉलीवुड बबल संग बात करते हुए अमीषा पटेल ने कहा, मेरे माता-पिता की शादी की तारीख भी इंदिरा गांधी ने तय की थी। दरअसल, मेरे पेरेंट्स की कुंडलियां नहीं मिल रही थीं, इसलिए इंदिरा गांधी से पूछा गया था कि वो कब फ्री हो सकती हैं। फिर उनकी बताई हुईं तारीखों के मुताबिक ही मेरे माता-पिता की शादी का दिन फाइनल किया गया थश। 
 
अमीषा ने यह भी बताया कि उनके दादा ने मुंबई के वर्ली में स्थित नेहरू प्लेनेटेरियम का निर्माण करवाया था, जो जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि के रूप में बनाया गया था। इससे साफ होता है कि उनका परिवार न सिर्फ राजनीति में सक्रिय था, बल्कि देश के इतिहास और विरासत से भी गहराई से जुड़ा हुआ था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
इन OTT शोज ने ग्लोबल लेवल पर मचाई धूम, इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में मिली खास पहचान