1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ameesha patel bold statement on marriage wants this kind of partner at the age of 50
Last Modified: शनिवार, 16 मई 2026 (15:52 IST)

आधी उम्र के लड़कों से मिलते हैं शादी के प्रपोजल, अमीषा पटेल ने बताया 50 की उम्र चाहती हैं कैसा हमसफर

Ameesha Patel marriage
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। साल 2000 में रितिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार है' से धमाकेदर डेब्यू करने वाली अमीषा आज 50 साल की उम्र में भी उतनी ही ग्लैमरस और फिट हैं। 
 
फैंस अक्सर यह जानने के लिए बेताब रहते हैं कि अमीषा पटेल आखिर शादी के बंधन में कब बंधेंगी और उन्हें कैसा जीवनसाथी चाहिए। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अमीषा ने इन सभी सवालों पर बहुत ही ईमानदारी से अपनी राय रखी है।
जब अमीषा से पूछा गया कि क्या वह खुद से कम सफल या कम अमीर इंसान से शादी कर सकती हैं? तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह अतीत में खुद से कम मशहूर और कम सफल व्यक्ति के साथ सीरियस रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, लेकिन अब वह एक आरामदायक जीवन जीना चाहती हैं।
 
अमीषा ने कहा, मैंने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है और मेहनत से एक मुकाम हासिल किया है। अब मैं अपनी इस आरामदायक लाइफस्टाइल को छोड़ना नहीं चाहती। अगर मैं छुट्टियों पर लंदन या न्यूयॉर्क जाना चाहूं, तो मुझे इसके लिए सोचना या संघर्ष नहीं करना पड़े। 
 
उन्होंने कहा, मैं किसी रिश्ते में 'मामा' या पूरी आर्थिक जिम्मेदारी उठाने वाली पार्टनर नहीं बनना चाहती। पुरुषों से उम्मीद की जाती है कि वे सेटल्ड हों, लेकिन जब एक महिला यह उम्मीद करती है तो उसे 'गोल्ड डिगर' का टैग दे दिया जाता है, जो कि सरासर डबल स्टैंडर्ड है।
 
आधी उम्र के लड़कों से आ रहे हैं प्रपोजल
अमीषा पटेल ने बातचीत के दौरान एक और दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें आज भी शादी के ढेरों प्रस्ताव मिलते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कुछ लड़के उनकी आधी उम्र के भी होते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह खुद से काफी छोटे उम्र के व्यक्ति को डेट करने के लिए तैयार हैं? तो अभिनेत्री ने मैच्योरिटी पर जोर देते हुए कहा, मेरे लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। 
 
अमीषा ने कहा, रिश्ते में उम्र से ज्यादा मानसिक परिपक्वता मायने रखती है। मैंने अपनी उम्र से बड़े कई ऐसे लोग देखे हैं जिनका आईक्यू बहुत कम होता है। इसलिए अगर कोई मानसिक रूप से परिपक्व है, तो मुझे उम्र के फासले से कोई आपत्ति नहीं है।
 
करियर के लिए प्यार और शादी को कहा 'ना'
अमीषा ने यह भी साफ किया कि वह अब तक सिंगल क्यों हैं। उन्होंने बताया कि अतीत में उन्हें कई बड़े औद्योगिक और संभ्रांत परिवारों से शादी के रिश्ते आए, लेकिन उन लोगों की शर्त थी कि शादी के बाद अमीषा को एक्टिंग छोड़नी होगी और घर पर बैठना होगा। अमीषा ने कहा, जो लोग आपसे सच में प्यार करते हैं, वे आपके करियर को आगे बढ़ते हुए देखना चाहेंगे। मैंने हमेशा किसी की पत्नी के रूप में पहचान बनाने से पहले खुद की 'अमीषा पटेल' वाली पहचान को प्राथमिकता दी।
अमीषा पटेल की पर्सनल लाइफ हमेशा मीडिया के कैमरों के सामने रही है। उनका सबसे चर्चित और लंबा रिश्ता मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ था। दोनों की मुलाकात फिल्म 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' के सेट पर हुई थी और यह रिलेशनशिप लगभग 5 साल तक चला। बाद में अमीषा ने खुद स्वीकार किया था कि इस रिश्ते के सार्वजनिक होने की वजह से उस दौर में उनके फिल्मी करियर पर काफी नकारात्मक असर पड़ा था।
 
'कहो ना प्यार है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से शुरुआत करने के बाद अमीषा ने सनी देओल के साथ 'गदर: एक प्रेम कथा' (2001) में 'सकीना' का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद उन्होंने 'हमराज', 'भूल भुलैया' और 'रेस 2' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Cannes में तारा सुतारिया का रॉयल अंदाज, आइवरी गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं