शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt first look as sita in rrr to be unveiled on her birthday 15 march
Written By
Last Modified: शनिवार, 13 मार्च 2021 (17:59 IST)

राजामौली की 'आरआरआर' में सीता का किरदार निभाएंगी आलिया भट्ट, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट लुक

राजामौली की 'आरआरआर' में सीता का किरदार निभाएंगी आलिया भट्ट, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट लुक - alia bhatt first look as sita in rrr to be unveiled on her birthday 15 march
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास इन दिनों कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। इसके अलावा उनके पास साउथ की फिल्म 'आरआरआर' भी है। एसएस राजामौली की इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण और अजय देवगन भी हैं। यह एक बड़ी फिल्म है और साथ ही बहुप्रतीक्षित भी।

 
अब, फिल्म में आलिया भट्ट के रोल को लेकर जानकारी सामने आई है। फिल्म में आलिया भट्ट सीता के रूप में नजर आएंगी। आलिया का पहला लुक उनके जन्मदिन पर, यानी 15 मार्च को रिलीज़ होगा। फैंस इस फिल्म में आलिया को सीता के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 
 
फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से खबर को जारी करते हुए कहा गया, 'पूरे गौरव के साथ हमारी सीता से मिलिए। 15 मार्च, सुबह 11 बजे आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक सामने आएगा। #RRRMovie #RRR।' 
 
एसएस राजमौली की फिल्म बाहुबली ने पर्दे पर धमाल मचाया था। फिल्म को अपार सफलता मिली थी। जिसके बाद अब इस फिल्म के जरिए हम इस पीरियड ड्रामा में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण को पहली बार एक साथ स्क्रीन पर देखने वाले हैं। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है।
 
ये फिल्म फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा के बाद केवल 5 भाषाओं के थिएट्रिकल राइट्स के लिए अब तक 348 करोड़ से अधिक का ऑफर दर्ज किया गया है।
 
ये भी पढ़ें
आमिर खान के बारे में 20 खास बातें, काम करते समय घड़ी नहीं देखते