गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt film gangubai kathiawadi release on 6 janaury 2022 on theatres
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (15:47 IST)

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट आई सामने, अगले साल सिनेमाघरों में करेगी धमाका

Alia Bhatt की फिल्म Gangubai Kathiawadi की रिलीज डेट आई सामने, 6 January 2022 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज - alia bhatt film gangubai kathiawadi release on 6 janaury 2022 on theatres
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप कम होने के बाद कई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ रही है। वहीं अब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।

 
इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में 6 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर दी है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, मेरे दिल और आत्मा का एक हिस्सा गंगूबाई काठियावाड़ी आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 6 जनवरी, 2022 को रिलीज हो रही है।
 
बता दें कि फिल्‍म 'गंगूबाई काठियावाडी' मुंबई की माफिया क्‍वीन गंगूबाई काठियावाडी पर आधारित है, जो पहले एक सेक्‍स वर्कर थी और बाद में अंडरवर्ल्‍ड डॉन बन गई। फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में विजय राज, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही अजय देवगन और इमरान हाशमी फिल्म में कैमियो करते दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें
कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली लाश