23 साल उम्र में नौकरी कर रहे अक्षय कुमार के बेटे आरव, सैलरी सुन चौंक जाएंगे
बॉलीवुड में जहां एक ओर 'नेपोटिज्म' और स्टार किड्स के डेब्यू को लेकर बहस छिड़ी रहती है, वहीं अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया ने एक बिल्कुल अलग और सादगी भरा रास्ता चुनकर सबको हैरान कर दिया है। जहां फैंस आरव को बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार कर रहे थे, वहीं अक्षय ने साफ कर दिया है कि उनके बेटे का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है।
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अक्षय कुमार ने अपने बेटे के भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की। अक्षय ने बताया कि आरव स्वभाव में बिल्कुल उनके जैसा है—अनुशासित और अपनी सेहत के प्रति जागरूक। लेकिन करियर के मामले में आरव ने अपने पिता से अलग राह चुनी है।
अक्षय ने कहा, आरव को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहता है। ताज्जुब की बात यह है कि वह आज भी 4500 रुपए की नौकरी कर रहा है और जमीन से जुड़कर काम सीख रहा है।
अक्षय ने आगे बताया कि आरव फैशन को किताबी तरीके से नहीं, बल्कि व्यावहारिक तरीके से सीखने के लिए भारत के अलग-अलग गांवों का दौरा कर रहा है। वह वहां के स्थानीय प्रिंट्स, बुनाई और पारंपरिक कला को करीब से समझ रहा है।
15 साल की उम्र में छोड़ा घर
आरव भाटिया अक्षय और ट्विंकल खन्ना के बड़े बेटे हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद महज 15 साल की उम्र में उच्च शिक्षा के लिए लंदन का रुख किया था। अक्षय बताते हैं कि उन्होंने आरव को कभी किसी चीज के लिए मजबूर नहीं किया, बस उन्हें एक ही सलाह दी है कि 'कभी किसी का दिल मत दुखाना।' जहां उनकी छोटी बहन नितारा अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आती हैं, वहीं आरव कैमरे और लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें