शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar film raksha bandhan box office collection day 1
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (13:32 IST)

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' का पहला दिन?

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' का पहला दिन? | akshay kumar film raksha bandhan box office collection day 1
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉलीवुड को इन दोनों फिल्मों से बहुत उम्मीद थी। लेकिन दोनों ही फिल्मों की शुरुआत खराब रही है। 'रक्षाबंधन' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। 
 
अक्षय कुमार की पिछली कुछ रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। वहीं 'रक्षाबंधन' ने अक्षय की पिछली कुछ फिल्मों की ओपनिंग कलेक्शन से भी कम कमाई की है। 'रक्षाबंधन' का पहले दिन का कलेक्शन 8.2 करोड रहा जो की अपेक्षा से बहुत कम रहा।

 
'रक्षाबंधन' का कलेक्शन अक्षय की दो बड़ी फ्लॉप फिल्मों 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' के ओपनिंग कलेक्शन से कम है। 'रक्षाबंधन' ने छोटे शहरों में ठीक-ठाक बिजनेस किया और बड़े शहरों में फिल्म का बिजनेस बहुत कम रहा। 
 
अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी रक्षा बंधन के त्यौहार पर बेस्ड थी। कहानी में इमोशन है, परिवार है और अक्षय कुमार हैं। मेकर्स ने उम्मीद जताई थी कि त्योहार पर रिलीज का फिल्म को अच्छा फायदा पहुंचेगा। लेकिन ऐसा होता हुआ नज़र नहीं आ रहा है।
 
फिल्म 'रक्षाबंधन' का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इस फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर, सादिया खतीब, स्मृति श्रीकांत अहम भूमिका में हैं। फिल्म ‍की कहानी में भाई और बहनों के असीम प्रेम को दिखाया गया है। 
 
ये भी पढ़ें
असम में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएंगे आमिर खान, सीएम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया आमंत्रित