1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Akshay Kumar and Vipul Amrutlal Shah are bringing Indias biggest alien action spectacle film Samuk
Last Modified: रविवार, 24 मई 2026 (14:29 IST)

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह लेकर आ रहे हैं भारत की सबसे बड़ी एलियन एक्शन स्पेक्टेकल फिल्म 'समुक'

Akshay Kumar
कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित, जबकि आशिन ए शाह सह-निर्माता 'समुक' को भारत की पहली बड़े स्तर की एलियन थ्रिलर फिल्मों में से एक माना जा रहा है। साल 2027 की सबसे बड़ी थिएट्रिकल इवेंट फिल्मों में शामिल इस प्रोजेक्ट में अक्षय कुमार एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे। 
 
फिल्म में सर्वाइवल हॉरर और एलियन थ्रिलर का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जो अब तक भारतीय सिनेमा में कम ही देखने को मिला है। ‘सनक’, ‘इनसाइड एज’ और ‘ग्लोरी’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए पहचाने जाने वाले कनिष्क वर्मा पिछले दो सालों से विपुल शाह के साथ मिलकर इस फिल्म की दुनिया तैयार कर रहे हैं। 
मेकर्स का उद्देश्य भारतीय कमर्शियल सिनेमा को एक बिल्कुल नए जॉनर में ले जाना है, जहां ग्राउंडेड एक्शन, प्रैक्टिकल क्रिएचर इफेक्ट्स और हाई-एंड विजुअल वर्ल्ड-बिल्डिंग का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, हम हमेशा अलग-अलग जॉनर में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं और ‘समुक’ भारतीय सिनेमा के लिए बिल्कुल नया अनुभव है। हमारा मकसद दर्शकों के लिए वर्ल्ड-क्लास एलियन थ्रिलर बनाना है।
 
निर्देशक कनिष्क वर्मा ने बताया कि फिल्म की प्रेरणा उन्हें एलीट सिक्योरिटी फोर्सेज और हॉलीवुड की क्लासिक साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्मों से मिली। उन्होंने कहा, “‘समुक’ मेरे एसपीजी वर्ल्ड और ‘एलियन’ व ‘प्रिडेटर’ जैसी सर्वाइवल थ्रिलर्स के प्रति प्यार से पैदा हुई है। अक्षय सर के साथ इन सभी चीजों को एक साथ लाना बेहद खास अनुभव रहा है।” 
 
फिल्म के साथ हॉलीवुड की बड़ी टेक्निकल टीम भी जुड़ी है। मशहूर क्रिएचर एफएक्स डिजाइनर एलेक गिलिस फिल्म के एलियन क्रिएचर को डिजाइन और तैयार करेंगे। लगभग पांच दशकों से हॉलीवुड में काम कर रहे गिलिस ने दिग्गज फिल्ममेकर स्टैन विंस्टन के साथ ‘एलियंस’ और ओरिजिनल ‘प्रिडेटर’ पर भी काम किया था।
फिल्म के एक्शन सीक्वेंस ब्रिटिश स्टंट कोऑर्डिनेटर ल्यूक टंबर डिजाइन करेंगे। उनके नाम मिशन इम्पॉसिबल, वेनम, स्टार वॉर्स, नो टाइम टू डाई और मार्वल की विजन क्वेस्ट जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। पूर्व रॉयल मरीन्स कमांडो रह चुके ल्यूक 100 से ज्यादा इंटरनेशनल प्रोडक्शंस पर काम कर चुके हैं और ‘समुक’ में बड़े स्तर के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस तैयार करेंगे।
 
ऑस्कर नॉमिनेटेड क्रिएचर इफेक्ट्स डिजाइनर एलेक गिलिस ने इस सहयोग को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा, कनिष्क के साथ काम करना शानदार रहा क्योंकि उन्हें प्रैक्टिकल क्रिएचर फिल्ममेकिंग से सच्चा लगाव है। हमारा उद्देश्य ऐसा एलियन प्रिडेटर बनाना है, जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा।
 
अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए गिलिस ने कहा, उनमें जेसन स्टैथम जैसी फिजिकलिटी और टॉम क्रूज जैसी लाइकबिलिटी है। सबसे बड़ी चुनौती ऐसा मॉन्स्टर तैयार करना है, जो उनके सामने बराबरी से खड़ा हो सके।
 
स्टंट कोऑर्डिनेटर ल्यूक टंबर ने भी फिल्म को एक रोमांचक इंटरनेशनल सहयोग बताया। उन्होंने कहा, कनिष्क के पास एक्शन को लेकर बहुत स्पष्ट विजन है और विपुल शाह चाहते हैं कि फिल्म का स्केल पूरी तरह हॉलीवुड स्तर का महसूस हो। अक्षय कुमार के साथ इस तरह की ग्राउंडेड और इंटेंस एक्शन फिल्म पर काम करना बेहद रोमांचक है। 
 
अक्षय कुमार ने भी फिल्म का हिस्सा होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, हाँ, मैंने यह फिल्म साइन की है। ‘समुक’ की कहानी और विषय मुझे बेहद दिलचस्प लगे। एलियन थ्रिलर मेरे लिए और हमारी फिल्मों के लिए बिल्कुल नया जॉनर है। मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूँ।
 
मेकर्स इस फिल्म में सिर्फ सीजीआई पर निर्भर रहने के बजाय प्रैक्टिकल इफेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, ताकि एलियन क्रिएचर सेट पर वास्तविक रूप में मौजूद महसूस हो और दर्शकों को ज्यादा इमर्सिव अनुभव मिल सके। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित, कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित और आशिन ए शाह सह-निर्मित ‘समुक’ को एक बड़े पैन-इंडियन थिएट्रिकल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत जल्द होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Don 3 Controversy: क्या रणवीर सिंह पर गिरेगी गाज? फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE सुनाएगा फैसला