बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. हीरो तो कई बार बने, अब अजय देवगन बनेंगे विलेन
Written By

हीरो तो कई बार बने, अजय देवगन अब बनेंगे विलेन

Ajay Devgn to play the villain in his upcoming film | हीरो तो कई बार बने, अब अजय देवगन बनेंगे विलेन
बतौर हीरो अजय देवगन ने ढेर सारी फिल्म की है और कई फिल्मों में दुश्मनों को मजा चखाया है, लेकिन अब अजय टेबल टर्न करने जा रहे हैं। वे हीरो के सामने विलेनगिरी दिखाएंगे। 
 
खबर है कि एक बड़े प्रोडक्शन हाउस से अजय की बात चल रही है जो एक बड़े बजट की फिल्म बनाने जा रहा है। इसमें एक नामी स्टार है जो कि सुपरहीरो का रोल अदा करेगा। 
 
इस सुपरहीरो के सामने विलेन भी दमदार है और इसके लिए अजय देवगन को यह फिल्म ऑफर की हुई है। बताया जा रहा है कि अजय ने यह फिल्म साइन कर ली है क्योंकि हीरो से भी दमदार रोल विलेन का है। उनका रोल हीरो से भी बड़ा होगा इसलिए यह फिल्म अजय ने स्वीकारी है। 
 
फिल्म की घोषणा कुछ दिनों में होने वाली है। इस प्रोडक्शन हाउस के साथ अजय देवगन पहली बार काम करने जा रहे हैं।