शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ajay Devgn, Luther Remake, Ileana Drcuz, OTT
Written By
Last Updated : बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (23:24 IST)

अजय देवगन भी करेंगे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू, बनेंगे अंडरकवर एजेंट

अजय देवगन भी करेंगे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू, बनेंगे अंडरकवर एजेंट - Ajay Devgn, Luther Remake, Ileana Drcuz, OTT
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनने वाली फिल्मों और शो से अब बॉलीवुड के बड़े स्टार्स को कोई परहेज नहीं है। शायद वे भी इस माध्यम की ताकत को जान गए हैं। अक्षय कुमार, रितिक रोशन, शाहिद कपूर जैसे स्टार्स को लेकर सीरिज और फिल्में प्लान की जा रही हैं। ताजा खबर अजय देवगन के बारे में हैं। 
 
अजय देवगन को लेकर जल्दी ही एक सीरिज अनाउंस होने वाली है। इसकी पूरी योजना तैयार कर ली गई है। खबर है कि ब्रिटिश सीरिज 'लूथर' के हिंदी रिमेक में अजय देवगन दिखाई देंगे। चर्चा है कि यह सीरिज डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाई जाएगी। ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की देर है। 
 
यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है जिसमें हीरोइन का भी मजबूत रोल है। इस रोल के लिए इलियाना डिक्रूज को चुना जा सकता है। 
 
सीरिज का निर्देशन राजेश मापुस्कर करेंगे। इसके पहले वे 'फेरारी की सवारी' (2012) और वेंटिलेटर (2016) बना चुके हैं। अजय देवगन इस रीमेक में अंडर कवर के रूप में दिखाई देंगे जो अपराध की गुत्थियों को सुलझाएंगे।