गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ajay devgn has not yet cooked food for kajol
Written By
Last Modified: सोमवार, 4 मई 2020 (14:15 IST)

क्या लॉकडाउन में अजय देवगन ने बनाया काजोल के लिए खाना? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

क्या लॉकडाउन में अजय देवगन ने बनाया काजोल के लिए खाना? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब - ajay devgn has not yet cooked food for kajol
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना के संक्रमित मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। इस गंभीरता तो देखते हुए देश में लॉकडाउन की 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। सरकार के इस फैसले का आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी पूरी तरह से पालन कर रहे हैं।

 
स्टार्स घर से ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस से बात कर रहे हैं। इसके लिए स्टार्स ट्विटर पर अपना हैशटैग इस्तेमाल कर रहे हैं। इस क्रम में अब काजोल का भी नाम सामने आ गया है। काजोल ने अपने ट्विटर पर #AskKajol हैशटैग से फैन्स से सवाल पूछने के लिए कहा। काजोल ने फैंस के साथ काफी दिलचस्प बात की। 
इस दौरान एक फैन ने काजोल से उनके और अजय देवगन पर एक निजी सवाल कर लिया। यूजर ने काजोल से पूछा, 'लॉकडाउन में कितनी बार अजय देवगन ने आपके लिए खाना बनाया है?'
 
इस सवाल पर काजोल ने कहा, 'मैं अजय को कई बार खाना बनाने के लिए प्रेरित करती रही, लेकिन अबतक वो किचन में नहीं गए।' वहीं इसके बाद एक यूजर ने काजोल से सवाल किया कि आप लॉकडाउन में ऐसा क्या कर रही हैं, जिसे जारी रखना चाहेंगी? इस पर जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि कुछ अलग नहीं, लेकिन जब ये लॉकडाउन खत्म होगा तो मैं अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताऊंगी।
 
काजोल से उनके एक फैन ने पूछा कि उन्हें शाहरुख खान में सबसे ज्यादा पसंद आने वाली एक बात क्या लगती है? इसका जवाब देते हुए काजोल ने कहा, 'शाहरुख की एनर्जी बहुत पसंद है।'
 
ये भी पढ़ें
नीतू ने डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया, बोलीं- उन्होंने अपनों की तरह रखा पति ऋषि कपूर का ख्याल