गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ajay devgn golmaal again to re release in covid free new zealand
Written By
Last Modified: बुधवार, 24 जून 2020 (16:45 IST)

कोरोना मुक्त न्यूजीलैंड में री-रिलीज होगी अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन'

कोरोना मुक्त न्यूजीलैंड में री-रिलीज होगी अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' - ajay devgn golmaal again to re release in covid free new zealand
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' को न्यूजीलैंड में रिलीज किया जा रहा है। न्यूजीलैंड अब कोरोना मुक्त हो चुका है और वहां सिनेमाघर भी फिर से खोल दिए गए हैं। खास बात है कि न्यूजीलैंड में सिनेमाघरों की ओपनिंग अजय देवगन की फ़िल्म गोलमाल अगेन से होने वाली है।

 
रोहित शेट्टी ने यह जानकरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। रोहित ने लिखा, न्यूजीलैंड सरकार ने सिनेमाघरों में गोलमाल अगेन को फिर से जारी करने का फैसला लिया हैं और ये पहली हिन्दी फिल्म होगी जो कोरोना की जंग लड़ने के बाद न्यूजीलैंड के थिएटर्स में री-रिलीज होगी....तो तैयार हो जाइए 25 जून को 'गोलमाल अगेन' के साथ अपने थिएटर खुल रहे हैं।
 
अजय देवगन फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर है। हालांकि भारतीय फैंस को फिलहाल सिनेमाघर जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें  कि गोलमाल अगेन' में अजय, परिणीति, अरशद, तुषार, श्रेयस, कुणाल और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं।
 
फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 205 करोड़ का कलेक्शन किया था। गोलमाल सीरीज की पहली फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। 
 
ये भी पढ़ें
भारत-नेपाल विवाद पर मनीषा कोइराला ने किया नेपाल का समर्थन, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल