बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. सलमान खान की 'टाइगर 3' में शाहरुख खान के अलावा एक और सुपरस्टार का होगा कैमियो!
Written By
Last Modified: शनिवार, 15 जनवरी 2022 (16:16 IST)

सलमान खान की 'टाइगर 3' में शाहरुख खान के अलावा एक और सुपरस्टार का होगा कैमियो!

after shahrukh khan hrithik roshan may join salman khans tiger 3 | सलमान खान की 'टाइगर 3' में शाहरुख खान के अलावा एक और सुपरस्टार का होगा कैमियो!
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं।

 
वहीं इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी कैमियो करने वाले हैं। टाइगर 3 साल 2012 में रिलीज 'एक था टाइगर' संस्करण की तीसरी कड़ी है। कहा जा रहा है कि टाइगर 3 को मेकर्स रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की तर्ज पर बड़ा करने की कोशिश में है।
 
टाइगर 3 में सलमान खान एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं यशराज बैनर एक और स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'पठान' बना रहा है जिसमें शाहरुख खान नजर आएंगे। 'पठान' के रोल में शाहरुख 'टाइगर 3' में भी नजर आने वाले हैं। ताजा खबरों के अनुसार फिल्म टाइगर 3 में सलमान और शाहरुख के साथ-साथ मेकर्स सिल्वर स्क्रीन पर एक और सुपरस्टार को लाने की तैयारी में है।
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म में मेकर्स रितिक रोशन को भी लाने की तैयारी में है। यदि सबकुछ सही रहा तब शाहरूख और रितिक, टाइगर 3 में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। यह फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज पैकेट होगा।
 
रितिक रोशन इससे पहले यशराज बैनर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' में नजर आ चुके हैं। फिल्म में रितिक ने जासूस का किरदार निभाया था। बता दें कि टाइगर 3 का बजट 250 करोड़ से अधिक है। फिल्म में हॉलीवुड स्तर के एक्शन सीन्स दिखाई देंगे।
 
ये भी पढ़ें
सलमान खान पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, यह होगा नाम!