शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. after 83 ranveer singh decides avoid biopics
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (17:55 IST)

'83' की असफलता से रणवीर सिंह निराश, अब नहीं करेंगे बायोपिक फिल्में!

'83' की असफलता से रणवीर सिंह निराश, अब नहीं करेंगे बायोपिक फिल्में! - after 83 ranveer singh decides avoid biopics
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म '83' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत को दिखाती है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया है।

 
फिल्म में रणवीर सिंह के काम को खूब सराहा गया लेकिन‍ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद ये फिल्म कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई।
 
83 की असफलता के बाद रणवीर सिंह ने अपने फिल्मी करियर को लेकर एक फैसला किया है। खबरों के अनुसार फिल्म की असफलता को देखते हुए रणवीर ने भविष्य में कभी भी बायोपिक फिल्म नहीं करने का फ़ैसला किया है।
 
बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने खुलासा किया था कि ’83’ के बाद उन्हें 5 बायोपिक के ऑफर मिले। और इनमें से तीन बायोपिक खिलाड़ियों की रियल लाइफ पर आधारित है। 
 
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर को कई सारी बायोपिक्स ऑफर हुई थी जिसमें मेघना गुलजार की सैम मानेकशॉ, जिसे अब विक्की कौशल कर रहे हैं, सहित कई फिल्में शामिल थी, जिसे रणवीर ने मना कर दिया। लेकिन अब 83 की नाकामी के बाद रणवीर ने और बायोपिक नहीं करने का फ़ैसला किया है। 
 
83 में कपिल देव का किरदार निभाने से पहले रणवीर बाजीराव मस्तानी, पद्मावत में भी असल जिंदगी का किरदार अदा कर चुके हैं। लेकिन अब रणवीर कुछ समय के लिए असल जिंदगी के किरदारों से दूरी बनाएंगे। 
 
भले ही अभी रणवीर सिंह ने बायोपिक नहीं करने का फैसला लिया हो, लेकिन उनके पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। रणवीर के पास 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और जयेशभाई जोरदार जैसी फिल्में हैं।
 
ये भी पढ़ें
43 साल की हुईं बिपाशा बसु, अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत जीते हैं कई अवॉर्ड्स