शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. after 24 years of marriage sohail khan and seema khan file for divorce
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 13 मई 2022 (15:23 IST)

शादी के 24 साल बाद अलग होने जा रहे सोहेल खान और सीमा खान, दायर की तलाक की अर्जी

शादी के 24 साल बाद अलग होने जा रहे सोहेल खान और सीमा खान, दायर की तलाक की अर्जी | after 24 years of marriage sohail khan and seema khan file for divorce
बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और सीमा खान के रिश्ते में दरार आ गई है। सोहेल और सीमा शादी के 24 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों ने तलाक की अर्जी कोर्ट में दे दी है। हाल ही में सोहेल और सीमा फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट हुए। 
 
बताया जा रहा है कि सोहेल खान और सीमा काफी समय से अलग रह रहे हैं। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। सीमा और सोहेल ने अभी तक अपने तलाक पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 
 
सोहेल और सीमा के दो बच्चे निर्वाण और योहन हैं। साल 2017 में रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहेल और सीमा के अलग होने की जानकारी आई थी। 
 
सोहेल और सीमा की पहली मुलाकात 'प्यार किया तो डरना क्या' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय, सीमा कथित तौर पर मुंबई में रह रही थीं और फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बना रही थीह। कुछ ही समय में, सोहेल और सीमा ने डेटिंग शुरू कर दी और शादी करने का फैसला किया। 
 
सीमा के परिवार ने इन्हें शादी की मंजूरी नहीं दी। सोहेल और सीमा कथित तौर पर घर से भाग गए और अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। 
 
ये भी पढ़ें
नाम रह जाएगा : लता मंगेशकर द्वारा कभी शादी न करने की वजह का होगा खुलासा