गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aditya roy kapur shares bts video of om the battle within
Written By
Last Modified: बुधवार, 22 जून 2022 (17:49 IST)

आदित्य रॉय कपूर ने शेयर किया फिल्म 'ओम : द बैटल विदइन' का बीटीएस वीडियो

आदित्य रॉय कपूर ने शेयर किया फिल्म 'ओम : द बैटल विदइन' का बीटीएस वीडियो | aditya roy kapur shares bts video of om the battle within
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ओम : द बैटल विदइन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर कमांडर सोल्जर ओम कपूर के किरदार में हैं। जिनकी याददाश्त चली जाती है। जिसके बाद वे अपना आज भूलकर सिर्फ बचपन की बातें याद रखते हैं।

 
इसी के साथ उन्हें अपने पिता याद आ जाते हैं, जो कि जैकी श्रॉफ हैं। जैसे ही ये बात उनके आधिकारियों को पता चलती है वे उन्हें बेइमान साइंटिस्ट का बेटा कहकर बुलाने लगते हैं।
 
आदित्य रॉय कपूर ने सोशल मीडिया पर ओम द बैटल विदइन का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आदित्य फिल्म के लिए जबरदस्त ट्रेनिंग लेते नजर आ रहे हैं। आदित्य ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'बस कर दो'।
 
फिल्म ओम: द बैटल विदइन में आदित्य रॉय कपूर के अलावा संजना सांघी, आशुतोष राणा और प्रकाश राज भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है। ज़ी स्टूडियोज और अहमद खान इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। यह फिल्म 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
'शमशेरा' का ट्रेलर इंदौर में लॉन्च करेंगे रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर