शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Adipurush Teaser Ravan look inspired by Aurangzeb reaction on social media
Written By
Last Updated : सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (13:46 IST)

आदिपुरुष के टीज़र में सैफ अली के लुक को देख लोगों ने कहा क्या रावण ने इस्लाम कबूला?

आदिपुरुष के टीज़र में सैफ अली के लुक को देख लोगों ने कहा क्या रावण ने इस्लाम कबूला? - Adipurush Teaser Ravan look inspired by Aurangzeb reaction on social media
आदिपुरुष का टीज़र रिलीज हो गया है। बड़े बजट की इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। आदिपुरुष 12 जनवरी को रिलीज। आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउन ने किया है। 
 
आदिपुरुष के टीज़र को खास पसंद नहीं किया जा रहा है। रामायण से प्रेरित इस फिल्म में वीएफएक्स और तकनीक, कहानी पर हावी होते दिखाई दे रहे हैं। 

 
श्रीराम के रूप में प्रभास भी खास जमे नहीं हैं। उनमें सौम्यता नजर नहीं आ रही है। यह एक एक्शन मूवी दिखाई दे रही है जिसमें से रामायण की गरिमा गायब है। कुछ लोगों ने तो इस मूवी को रामायण का अपमान कहा है।
 
रावण बने सैफ का लुक भी नहीं जमा। उनका हेयर कट आज के दौर का दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि सैफ का लुक तो औरंगजेब, तैमूर, बाबर की याद दिला रहा है। जबकि रावण तो शिव भक्त था।

 
यूजर्स का कहना है कि सैफ को देख कर ऐसा लग रहा है कि जैसे रावण ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया हो। 
 
किसी को यह डिज्नी की फिल्म जैसा नजर आ रहा है। कुछ का मानना है कि आज के बच्चों को इसी तरह से ही रामायण के प्रति आकर्षित किया जा सकता है। 
ये भी पढ़ें
मीरा राजपूत ने दिखाई अपने नए घर की झलक, इतनी है शाहिद कपूर के डुप्लेक्स की कीमत