बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actress sexual harrasment case anurag kashyap gets summons by police
Written By
Last Modified: बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (13:38 IST)

यौन शोषण मामला : अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, वर्सोवा पुलिस ने भेजा समन

यौन शोषण मामला : अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, वर्सोवा पुलिस ने भेजा समन - actress sexual harrasment case anurag kashyap gets summons by police
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वर्सोआ पुलिस ने उन्हें समन भेजा है। बीते दिनों एक एक्ट्रेस ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। एक्ट्रेस लगातार अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं।

 
अब इस मामले में वर्सोआ पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। अनुराग कश्यप को 1 अक्टूबर को बयान के लिए बुलाया गया है। अनुराग कश्यप के खिलाफ आईपीसी की 376 (I) (रेप), 354 (महिला की शीलता भंग करने के इरादे के साथ उसका शोषण करना या आपराधिक दबाव डालना), 341 (गलत तरीके से नियंत्रण करना) और 342 (गलत तरीके से रोकना) धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बीते दिनों बताया था कि मामले की आगे जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि कश्यप को सात साल पुराने इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप पर सैक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं तब अनुराग कश्यप ने उनके साथ गलत हरकतें की थीं।
 
एक्ट्रेस ने कहा था, मैंने अपने करियर को दांव पर लगाया है। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए।
 
वहीं, अनुराग कश्यप के वकील की ओर से एक बयान भी जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि मेरे क्लाइंट, अनुराग कश्यप को इन झूठे आरोपों से तकलीफ हुई है। यह बिल्कुल गलत, बेईमान और अपमानजनक आरोप हैं। कश्यप के समर्थन में उनकी पहली दो बीवियां आरती बजाज और कल्कि कोचलिन भी सामने आई थीं और इन आरोपों के खिलाफ लड़ने के लिए हौसला बढ़ाया था।
 
ये भी पढ़ें
हिमांशी खुराना अस्पताल में भर्ती, बीते दिनों आई थीं कोरोना की चपेट में