शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. actor prabhas film saaho first day morning show cancelled in many theaters
Written By

प्रभास की साहो को पहले ही दिन लगा तगड़ा झटका, हुआ करोड़ों का नुकसान

प्रभास की साहो को पहले ही दिन लगा तगड़ा झटका, हुआ करोड़ों का नुकसान - actor prabhas film saaho first day morning show cancelled in many theaters
बाहुबली फेम प्रभास की 'फिल्म' साहो की चर्चा इस फिल्म का ऐलान होने के बाद से ही हो रही है। साहो के टीजर, ट्रेलर संग कई गाने रिलीज किए जाने के बाद अब दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ और ये फिल्म रिलीज हो गई है। लेकिन प्रभास की फिल्म को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यह फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलगु में रिलीज की गई है। हालांकि देश के कई सिनेमाघरों में इस फिल्म का कंटेंट डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। साहो को इस साल की ब्लाकबस्टर फिल्म माना जा रहा है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर रोमांस करते हुए भी नजर आने वाले हैं। 
 
खबर आ रही है कि इस वजह से कई सिनेमाघरों में सुबह के शो रिलीज नहीं हो पाए है, और सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक के शो कैंसिल कर दिए गए है। ऐसे में इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को तो निराशा हाथ लगी है, वहीं फिल्म के मेकर्स को भी करोड़ों का नुकसान पहुंचा है।
 
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी भी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। इस फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।