गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actor arun verma passed away
Written By
Last Updated : गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (15:42 IST)

सलमान खान की फिल्म 'किक' में नजर आ चुके एक्टर अरुण वर्मा का निधन

सलमान खान की फिल्म 'किक' में नजर आ चुके एक्टर अरुण वर्मा का निधन - actor arun verma passed away
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और संजय दत्ते के अलावा कई सितारों के साथ काम कर चुके एक्टर अरुण वर्मा का निधन हो गया है। एक्टर का निधन भोपाल में लंबी बीमारी के चलते हुआ है। वह पीपुल्स अस्पताल में भर्ती थे।
अरुण वर्मा ने 80 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अरुण वर्मा के निधन की जानकारी कवि उदय दाहिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे मित्र अभिनेता अरुण वर्मा का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया है भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। 
 
अरुण वर्मा सलमान खान की फिल्म किक में भी नजर आए थे। वह रंगकर्मी बव कारंत के शिष्य रह चुके थे। रंगमंच की बारीकियां बव कारंत से सीखने के बाद उन्होंने मुंबई की ओर रुख किया था। जावेद अख्तर ने उन्हें फिल्म 'डकैत' में सनी देअल के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका दिया था। 
ये भी पढ़ें
सूरज बड़जात्या के साथ काम कर रोमांचित हैं परिणीति चोपड़ा