शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. abhishek bachchan hug vivek oberoi at pv sindhu felicitation ceremony video viral
Written By

गिले-शिकवे भुलाकर अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय ने एक-दूसरे को लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल

गिले-शिकवे भुलाकर अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय ने एक-दूसरे को लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल - abhishek bachchan hug vivek oberoi at pv sindhu felicitation ceremony video viral
अभिषेक बच्चन और विवेके ओबेरॉय के बीच मनमुटाव जगजाहिर है। विवेक ओबेरॉय कभी ऐश्वर्या राय संग रिलेशनशिप में थे। आज ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन संग खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रही हैं। अभिषेक और विवेक हमेशा एक-दूसरे के सामने आने से बचते हैं। हाल ही में दोनों एक वीडियो के चलते सुर्खियों में आ गए हैं।


हाल ही में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के सम्मान समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। इवेंट में अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन संग पहुंचे थे। वहीं विवेक ओबेरॉय भी अपने परिवार संग पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। 
 
अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय उस फंक्शन में एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आएं। उनके गले लगाते हुए का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन जहां सुरेश ओबेरॉय और उनकी पत्नी यशोधरा से मुस्कुराते हुए मिले। वहीं, सभी की निगाहें अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय पर तब थमी, जब दोनों एक्टर्स ने एक दूसरे को मुस्कुराते हुए गले लगाया। इतना ही नहीं इसके बाद दोनों एक दूसरे की पीठ थपथपाते हुए भी दिखे।

अभिषेक और विवेक की इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों के बीच जैसी बॉन्डिंग दिखी उससे लगा नहीं कि उनके बीच कभी मनमुटाव भी रहा होगा।
 
ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय का नाम पहले काफी चर्चा में रहा था। ऐश्वर्या ने सलमान खान के साथ ब्रेकअप होने के बाद विवेक का हाथ थमा था। लेकिन विवेक की एक गलती ने दोनों को अलग कर दिया और ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी कर ली। इसके बाद जहां सलमान खान के साथ उनकी दुश्मनी पैदा हो गई। वहीं, बच्चन परिवार के साथ भी विवेक के रिश्ते खराब रहने लगें।
ये भी पढ़ें
ड्रीमगर्ल में आयुष्मान को बचाता भी हूं और फंसाता भी हूं: मनजोत सिंह