शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. abhishek bachchan gives reply on saying nepokid by trolls
Written By
Last Modified: शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (14:52 IST)

अभिषेक बच्चन को ट्रोलर्स ने कहा 'नेपोकिड', एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अभिषेक बच्चन को ट्रोलर्स ने कहा 'नेपोकिड', एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब - abhishek bachchan gives reply on saying nepokid by trolls
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। कई बार उन्हें ट्रोल्स भी किया जाता है, लेकिन अभिषेक बच्चन इनको जवाब देना बखूबी जानते हैं।
 
हाल ही में अभिषेक बच्चन को एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की। इस पर अभिषेक चुप रहने के बजाय करारा जवाब देकर ट्रोलर की बोलती बंद कर दी। दरअसल, यूजर ने उन्हें नेपोकिड कहा था जिस पर अभिषेक भड़क गए और मुंहतोड़ जवाब दिया। 
 
यूजर ने ट्वीट किया, 'कोई तुम्हारी फिल्म नहीं देखेगा नेपोकिड।' इस पर जवाब देते हुए अभिषेक ने ट्वीट किया, 'ओके ब्रो नेपोकिड? मैं 44 का हूं तो किड कैसे हुआ। लिखने से पहले पहले सोचा करो प्लीज।'
 
इसके बाद फिर यूजर ने अभिषेक से कहा, 'आप एबी के बेबी हो नेपोअंकल।' इस पर अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'ऐसा है तो अपने बड़ों से सम्मान के साथ बात किया करो। अब अंकल बना लिया है तो लिहाज भी करो। वैसे याद दिला दूं आप भी किसी के बेबी हो।'
 
बता दें कि कोरोना से जंग जीतने के अभिषेक बच्चन दौबारा काम पर लौट चुके हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द बिग बुल' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान के साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन, तापसी होंगी हीरोइन!