गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan reveals what his mother reaction after watching laal singh chaddha
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (14:08 IST)

आमिर खान की मां ने देखी 'लाल सिंह चड्ढा', बेटे को दी यह सलाह

आमिर खान की मां ने देखी 'लाल सिंह चड्ढा', बेटे को दी यह सलाह | aamir khan reveals what his mother reaction after watching laal singh chaddha
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कररहे हैं। रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'कहानी' रिलीज किया गया है।

 
इस गाने को आमिर खान ने एक रेडियो शो के दौरान रिलीज किया। इस दौरान आमिर खान ने फिल्म पर अपनी मां की प्रतिक्रिया भी बताई। आमिर ने बताया कि उनकी मां को 'लाल सिंह चड्ढा' बहुत पसंद आई है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके लिए उनकी मां का रिव्यू सबसे महत्वपूर्ण है।
 
आमिर खान ने कहा, उनकी मां ने फिल्म की टेस्ट स्क्रीनिंग के बीच 'लाल सिंह चड्ढा' को देखा है। मां ने फिल्म को पसंद किया और उन्हें इसमें से कुछ भी नहीं काटने की सलाह दी। मैं हमेशा अम्मी का पहला रिएक्शन लेता हूं किसी भी चीज के लिए। उसके बाद मैं अपने बच्चों का रिएक्शन लेता हूं।
 
आमिर ने यह भी खुलासा किया कि जब मां को फिल्में पसंद नहीं आती हैं तो वह कैसे प्रतिक्रिया देती हैं। उन्होंने कहा, अम्मी बहुत ही सुलझी हुई प्रतिक्रिया देती हैं। जब चीज उनको पसंद नहीं आती है तो कहती है 'हटाओ, ये क्या बनाया है।' वह अपने कहने के तरीके में बहुत प्यारी है।
 
बता दें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी नजर आएंगे। 
 
ये भी पढ़ें
ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, बोलीं- रोज कोई न कोई उनकी याद दिला देता है