शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Aamir Khan, Kiran Rao, Fatima Sana Sheikh, Divorce
Written By
Last Updated : शनिवार, 3 जुलाई 2021 (18:59 IST)

आमिर खान के किरण से अलग होने के फैसले पर फातिमा सना शेख को सोशल मीडिया पर मिली बधाई

आमिर खान के किरण से अलग होने के फैसले पर फातिमा सना शेख को सोशल मीडिया पर मिली बधाई - Aamir Khan, Kiran Rao, Fatima Sana Sheikh, Divorce
3 जुलाई की सुबह आमिर खान ने यह कह कर सनसनी फैला दी कि वे अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से शादी खत्म करने जा रहे हैं। अलग होने का दोनों ने मिलाजुला फैसला ले लिया है और तलाक की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। बेटे आजाद की परवरिश मिल कर करते रहेंगे। आमिर के इस फैसले पर ताज्जुब इसलिए हुआ कि किसी को भनक नहीं लगी कि आमिर और किरण के बीच कुछ अनबन चल रही है। बॉलीवुड की खबर सूंघने वाले खबरची भी सोते रह गए क्योंकि आमिर और किरण को तो आदर्श जोड़ी माना जाता था। 15 साल से दोनों की शादी टिकी हुई थी। 


 
आमिर के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने हैरानी जताई तो मीम्स भी बने और आमिर की तीसरी बीवी की खोज शुरू हो गई। कुछ उत्साहीलाल ने तो फातिमा सना शेख को एडवांस में बधाई देते हुए उन्हें आमिर की तीसरी बीवी बता दिया। कुछ लोगों का कहना है कि फातिमा के कारण ही आमिर और किरण में तलाक हुआ है। बहरहाल, ये सोशल मीडिया की बातें हैं। 

 
दंगल फिल्म में आमिर और फातिमा ने साथ काम किया था, तब से दोनों की नज‍दीकियों की खुसर-पुसर शुरू हो गई थी। फातिमा इस तरह की बातों से नाराज हो गई थीं। उन्होंने इस तरह की चर्चाओं की आग पर यह कह कर पानी डाला कि आमिर तो उनके मार्गदर्शक हैं। 


 
इसी बीच एक बड़ी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' फातिमा सना को मिल गई। सभी चौंक गए। आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ जैसे सितारों के बीच इस मूवी में फातिमा को एंट्री कैसे मिल गई? इसके पीछे आमिर का हाथ माना गया। फातिमा इन बातों का खंडन करती रहीं और हार कर इनको इग्नोर कर दिया। लेकिन इन अंगारों ने फिर आग पकड़ ली जब आमिर ने किरण से तलाक की बात कह दी। 
 
सच्चाई तो आमिर और फातिमा ही जानते हैं। फातिमा ने तो इस बात को नकार दिया है, इसलिए अभी तो इस पर अफवाह का ही ठप्पा लगा हुआ है। 
ये भी पढ़ें
कानूनी जोक : मारुति वाली ने ऑडी वाली को टक्कर मार दी