1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Aakhri Sawal Trailer Launch Becomes a Special Occasion Sanjay Dutt and Nikhil Nanda Win Hearts by Inviting ISL Children
Last Modified: रविवार, 10 मई 2026 (13:33 IST)

सिर्फ फिल्म नहीं, एक मिसाल बनी 'आखिरी सवाल', संजय दत्त-निखिल नंदा ने ISL बच्चों को किया आमंत्रित

Akhiri Sawal movie
'आखिरी सवाल', जिसमें संजय दत्त नजर आएंगे, सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी घोषणा के बाद जबरदस्त चर्चा बटोरने के बाद मेकर्स ने हनुमान जी जन्मोत्सव के मौके पर इसका टीजर जारी किया, जिसने दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास की कभी न देखी गई झलक दिखाई। 
 
यह फिल्म अपने अलग और भीड़ से हटकर विषय की वजह से खास है, साथ ही यह एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना रही है क्योंकि यह भारतीय सांकेतिक भाषा में उपलब्ध कराई जाने वाली पहली हिंदी फीचर फिल्म बनने जा रही है। आखिरी सवाल पहली हिंदी फिल्म बनने जा रही है जिसमें इंटीग्रेटेड भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) को शामिल किया गया है, साथ ही इसमें ऐसे फीचर्स भी होंगे जो दृष्टिबाधित दर्शकों के लिए इसे ज्यादा सुलभ बनाएंगे।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान मुकबधीर बच्चों को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। यह पहल खुद संजय दत्त और निर्माता निखिल नंदा की सोच थी। बच्चों को स्टेज पर बुलाया गया, जहां एक सांकेतिक भाषा दुभाषिया भी मौजूद था, जिसने उन्हें पूरे इवेंट को समझने और महसूस करने में मदद की।
 
यह सोच-समझकर उठाया गया कदम इसलिए लिया गया ताकि फिल्म का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। आखिरी सवाल ऐसे कड़े और साहसी सवाल उठाती है, जिनसे आज भी कई लोग अनजान हैं, और मेकर्स चाहते थे कि हर व्यक्ति, चाहे सुन सकता हो या बहरे और मूक हों, सभी इस फिल्म की जानकारी और बातचीत को बराबरी से समझ सकें और उससे जुड़ सकें।
 
आखिरी सवाल का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वरंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सह-निर्माता पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं। कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
मदर्स डे स्पेशल: दुआ के पहले जन्मदिन का केक हो या दूसरी खुशखबरी, देखें दीपिका पादुकोण की प्यारी मदरहुड जर्नी