सम्बंधित जानकारी
- 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी बने किसान, ऑर्गेनिक फार्महाउस का वीडियो वायरल
- एम्बियंस से वेलकम टू द जंगल तक, 5 फिल्में जिन्होंने सबसे लंबे ट्रेलर्स का रिकॉर्ड बनाया
- 'पेड्डी' बनी 2026 की नंबर 1 साउथ फिल्म, 9 दिन में किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- ब्लॉकबस्टर से कल्ट क्लासिक्स तक: वे फिल्ममेकर जिन्होंने एक पूरी पीढ़ी को दी रीवॉचेबल कल्ट क्लासिक्स
- ‘राव बहादुर’ का ‘जस्ट अ टीज़र’ रिलीज, सत्यदेव कंचराना का खतरनाक ट्रांसफॉर्मेशन
370 रुपए बिरयानी विवाद: प्रणित मोरे पर एफआईआर, NCW का भी समन, स्टैंडअप कॉमेडियन ने मांफी माफी
फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के कॉमेडी शो से जुड़े '370 रुपए की बिरयानी' विवाद गरमाता जा रहा है। एक लाइव शो के दौरान शुरू हुई सामान्य सी दिखने वाली बातचीत अब नौकरी जाने, FIR और राष्ट्रीय महिला आयोग के समन तक पहुंच चुकी है।
शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से नेटिजन्स और कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स का गुस्सा भड़का हुआ है। लोगों ने इसे कॉमेडी नहीं बल्कि 'यौन उत्पीड़न और जबरदस्ती का महिमामंडन' करार दिया। बढ़ते आक्रोश के बीच, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉमेडियन प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और अन्य के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के प्रति इस तरह के अपमानजनक कंटेंट को बढ़ावा देना कानूनन अपराध है।
राष्ट्रीय महिला आयोग का कड़ा एक्शन
इस मामले ने तब और बड़ा रूप ले लिया जब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने खुद इस वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर इस मामले में सात दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है।
आयोग का स्पष्ट कहना है कि मनोरंजन और कॉमेडी के नाम पर किसी महिला की सहमति, गरिमा और उसकी शारीरिक स्वायत्तता का मज़ाक उड़ाना या उसे सामान्य बात दिखाना समाज और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है। NCW ने प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा दोनों को नोटिस जारी कर 22 जून 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।
इस विवाद का असर रियल-वर्ल्ड में भी तुरंत देखने को मिला। हिमांशु जांगड़ा जिस गुरुग्राम की कंपनी 'स्टारविक डिज़ाइन' में वेब डेवलपर थे, उसके संस्थापक विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो जारी कर हिमांशु को नौकरी से बर्खास्त करने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि वे ऐसी किसी भी मानसिकता का समर्थन नहीं करते जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाए।
प्रणित मोरे ने मांगी सार्वजनिक माफी
चौतरफा घिरने और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए डिएक्टिवेट करने के बाद प्रणित मोरे ने वापस आकर एक वीडियो के जरिए सार्वजनिक माफी मांगी है। प्रणित ने स्वीकार किया कि उनसे बहुत बड़ी गलती हुई है। उन्होंने कहा, जब वह लड़का ये बातें बोल रहा था, तो सब हंस रहे थे। मैं भावनाओं में बह गया और यह मेरे जजमेंट की एक बड़ी चूक थी। मुझे उसे वहीं रोक देना चाहिए था या स्टैंड लेना चाहिए था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैंने उसे मंच दिया जिससे बात बढ़ गई। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं और पुलिस व अथॉरिटीज के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं।
क्या है 370 रुपए बिरयानी का पूरा मामला?
यह पूरा विवाद गुरुग्राम में प्रणित मोरे के एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान शुरू हुआ। शो के दौरान प्रणित मोरे दर्शकों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच हिमांशु जांगड़ा नाम के एक दर्शक ने अपनी डेटिंग लाइफ का एक किस्सा सुनाया। हिमांशु ने माइक पर दावा किया कि उसने एक लड़की के साथ डेट पर चिकन बिरयानी ऑर्डर की थी, जिसकी कीमत 370 रुपए थी।
इसके बाद जब लड़की ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा, तो हिमांशु ने मंच पर खड़े कॉमेडियन से कहा, मैंने कहा 370 रुपएलगे हैं, मैं वसूल तो करूंगा ही। यानी उसका मानना था कि डेट पर पैसे खर्च करने के बदले उसे लड़की से नज़दीकी बनाने का हक मिल गया।
