गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. 2 point 0 actress amy jackson engaged to beau george panayiuotou
Written By

2.0 अभिनेत्री एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

2.0 अभिनेत्री एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर - 2 point 0 actress amy jackson engaged to beau george panayiuotou
बॉलीवुड में साल 2018 में कई सितारें शादी के बंधन में बंधे। दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की शादी के बाद अब 2.0 की अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ से सगाई कर ली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। 
 
एमी ने अपने 3 साल पुराने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज से जाम्बिया में सगाई की। जहां दोनों न्यू ईयर वेकेशन के लिए गए थे। एमी ने मंगेतर संग फोटो शेयर कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 1 जनवरी 2019, उत्साह से भरे हमारी नई जिंदगी की शुरुआत, आई लव यू, दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।'
 
तस्वीर में एमी अपने मंगेतर संग नजर आ रही हैं। वे उन्हें गाल पर किस कर रहे हैं। फोटो में एमी जैक्शन के हाथों में डायमंड रिंग साफ देखी जा सकती है। एमी से उनके बॉयफ्रेंड जॉर्ज की मुलाकात 2015 में एक फ्रेंड के जरिए लंदन में हुई थी।  उसी दौरान से ये कपल एक-दूसरे को डेट कर रहा है।
 
जॉर्ज पानायियोटौ प्रोफेशन से बिजनेसमैन है। एमी जैक्सन इससे पहले एक्टर प्रतीक बब्बर को डेट कर चुकी हैं। एमी ने 'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग' जैसी फिल्मों में काम किया है। एमी बॉलीवुड से ज्यादा साउथ फिल्मों में ज्यादा नजर आती हैं।
ये भी पढ़ें
आलिया भट्ट ने लगाई रणबीर संग अपने रिश्ते पर मुहर!