रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

सोनाक्षी और दाऊद का रोमांस!

सोनाक्षी और दाऊद का रोमांस! -
WD


दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा एक फिल्म के जरिये ही उस पोज़ीशन पर पहुँच गई है कि हर निर्माता हीरोइन का चुनाव करते समय उनके नाम पर जरूर विचार करता है। बॉलीवुड के तमाम हीरो उनके साथ काम करना चाहते हैं।

खबर है कि ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ पार्ट टू में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा को चुन लिया गया है। अक्षय के साथ सोनाक्षी पहले ही दो फिल्में कर रही हैं।

इस फिल्म में अक्षय कुमार दाऊद का रोल निभा रहे हैं। दाऊद और फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी के रिश्ते जगजाहिर हैं। सूत्रों के मुताबिक मंदाकिनी वाला किरदार सोनाक्षी सिन्हा निभाएँगी। फिलहाल इस बारे में फिल्म की निर्माता एकता कपूर और निर्देशक मिलन लथुरिया ने चुप्पी साध रखी है।

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई के हिट होते ही इसके दूसरे भाग की चर्चा चल पड़ी थी। उस फिल्म में अजय देवगन और इमरान हाशमी थे। अजय वाला किरदार मारा जाता है और दूसरे भाग में इमरान वाले किरदार को आगे बढ़ाया जाएगा।

इमरान की जगह अक्षय कुमार दाऊद की भूमिका निभाएँगे। गौरतलब है कि यह किरदार इमरान निभाना चाहते हैं, लेकिन उनकी जगह अक्षय को साइन कर लिया गया है। इस वजह से इमरान बेहद नाराज हैं।

इमरान को यह कहकर संतुष्ट करने की कोशिश की गई है कि दाऊद को परिपक्व उम्र का दिखाया जाएगा और इस रोल के लिए इमरान की उम्र कम है।