शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

रणबीर कपूर क्यों नहीं हैं ट्विटर पर?

रणबीर कपूर क्यों नहीं हैं ट्विटर पर? -
PR


सारे छोटे-बड़े सितारे ट्विटर पर मौजूद हैं। पल-पल की जानकारियां वे अपने फैंस और फॉलोअर्स को देते रहते हैं। लेकिन रणबीर कपूर का ट्विटर पर न होना आश्चर्य पैदा करता है। वे युवा हैं। तकनीक से परिचित हैं, इसके बावजूद भी उनका ट्विटर पर न होना हैरानी का विषय है।

इसका खुलासा खुद रणबीर ने खुद किया है। उनके मुताबिक स्वभाव से वे बेहद शर्मिले हैं। अपने आपको व्यक्त करने में वे सहज महसूस नहीं करते हैं। इसीलिए अब तक वे ट्विटर पर नहीं हैं।

रणबीर अपने आपको इतना शर्मिला बता रहे हैं, जिस हीरोइन के साथ वे काम करते हैं उनका नाम जुड़ जाता है। आखिर ये कैसा शर्मिला इंसान है? पता नहीं वे स्क्रीन पर हीरोइनों के साथ रोमांस और लिप-लॉक कैसे करते होंगे?