शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By भाषा

फिल्म निर्माता के.बी. तिलक का निधन

फिल्म निर्माता के.बी. तिलक का निधन -
‘छोटी बहू’ और ‘कंगन’ जैसी फिल्मों के निर्माता के. बी. तिलक का 24 सितंबर को हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।

प्रगतिशील विचारों के धनी और सामाजिक समस्याओं का पर्दे पर प्रभावी चित्रण करने वाले श्री तिलक ने हिन्दी के अलावा तेलुगू. तमिल और मराठी में भी अनेक यादगार फिल्में बनाई।

वे 84 वर्ष के थे। उनके परिवार में कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपने भतीजे को गोद लिया था जो इस समय अमरीका में है। उनका अंतिम संस्कार उनके दत्तक पुत्र के आने के बाद इस सप्ताह के अंत में किया जाएगा।

तिलक को आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में बी.एन. रेड्डी अवॉर्ड से सम्मानित किया था।(भाषा)