शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. फोकस
  4. Whay Madhuri Dixit and Sunny Deol did only one film together
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (18:45 IST)

सनी देओल के साथ माधुरी दीक्षित ने केवल 1 ही फिल्म क्यों की?

सनी देओल के साथ माधुरी दीक्षित ने केवल 1 ही फिल्म क्यों की? - Whay Madhuri Dixit and Sunny Deol did only one film together
माधुरी दीक्षित जब अपने करियर के शिखर पर थी तब सनी देओल का नाम भी बॉलीवुड के टॉप स्टार में शुमार होता था। इसके बावजूद उन्होंने बतौर हीरो-हीरोइन मात्र एक फिल्म साथ में की। 
 
फिल्म का नाम था 'त्रिदेव' जो कि सुपरहिट रही थी। राजीव राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी-माधुरी पर एक गाना 'मैं तेरी मोहब्बत में' फिल्माया गया था जो कि आज भी सुना जाता है। 
 
आखिर क्या कारण है कि सनी और माधुरी ने महज एक ही फिल्म साथ की। उनके बीच किसी तरह का मतभेद भी नहीं है। दोनों ही अपने अच्छे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। 
 
उस समय माधुरी दीक्षित की जोड़ी अनिल कपूर के साथ काफी पसंद की गई। माधुरी ने अपने करियर में सर्वाधिक फिल्म अनिल कपूर के साथ की। 
 
अनिल और सनी देओल में आपसी प्रतिद्वंद्विता थी। अनिल के भाई बोनी कपूर ने चतुराईपूर्वक अपने भाई का करियर गढ़ा। उन्होंने उस दौर की बड़ी हीरोइनों श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ अनिल की जोड़ी जमवाई। माधुरी और अनिल का सेक्रेटरी भी एक ही था। 
 
जो निर्माता माधुरी को साइन करने आता था उसे वह सेक्रेटरी हीरो के रूप में अनिल का नाम सूझा देता था या बोनी को बता देता था कि फलां निर्माता माधुरी को लेकर फिल्म प्लान कर रहा है। बोनी उस फिल्म में अनिल को फिट करा देते थे। इस तरह हीरोइनों के कंधों पर सवार होकर अनिल सफलता तक पहुंचे। 
 
चूंकि सनी देओल भी बड़े सितारे थे इसलिए यह कोशिश की गई कि माधुरी के साथ सनी कोई फिल्म नहीं करे और इस तरह से सनी-माधुरी बतौर हीरो-हीरोइन मात्र एक ही फिल्म साथ कर पाए।