मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. फोकस
  4. Manui Roy, Naagin, Hotel, Room, Entertainment
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (17:49 IST)

जब आधी रात को हुई थी होटल में मौनी रॉय का कमरा खोलने की कोशिश

जब आधी रात को हुई थी होटल में मौनी रॉय का कमरा खोलने की कोशिश - Manui Roy, Naagin, Hotel, Room, Entertainment
सभी लोकप्रिय होना चाहते हैं, लेकिन सेलिब्रिटीज़ के लिए कई बार यह लोकप्रियता सिर दर्द बन जाती है। कुछ फैंस हद पार कर जाते हैं और उन्हें फैंस कहना ठीक नहीं है क्योंकि फैंस कभी भी अपने प्रिय कलाकार का अहित नहीं करते। 
 
मौनी रॉय कितनी पॉपुलर हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। टीवी शो नागिन करने के बाद वे घर-घर में लोकप्रिय हो गईं और अब फिल्मों में भी अभिनय कर रही हैं। 
 
 
एक इंटरव्यू में मौनी ने ऐसी घटना जिक्र किया है जो उनकी नजर में बहुत भयावह है। उसके बाद उन्होंने छोटे शहरों में जाना ही बंद कर दिया। 
 
बात तब की जब है नागिन का सीज़न 2 चल रहा था। एक कार्यक्रम के सिलसिले में उन्हें एक छोटे शहर में जाना पड़ा। 
 
होटल से ऑडिटोरियम तक के रास्ते में जबरदस्त भीड़ थी और उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। सभी मौनी के लिए बेताब थे। 
 
 
 
होटल में वापसी के समय भी यही नजारा था। मौनी की कार छोटी-छोटी गलियों से गुजर रही थी और लोग बेकाबू हो रहे थे। यह देख मौनी बहुत डर गई थीं। 
 
होटल पहुंचने के बाद मौनी ने अपनी मैनेजर से कहा कि वह उसके कमरे में ही रात में सोए। आधी रात को मौनी तब घबरा गईं जब उनके कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की जा रही थी। 
 
मौनी और उनकी मैनेजर दोनों जोर से चीखे। तुरंत होटल स्टाफ को बुलवाया। मौनी का तो बुरा हाल था। इस घटना से उन्होंने यह सबक लिया कि कभी भी छोटे शहरों में नहीं जाना चाहिए। 
ये भी पढ़ें
शिल्पा शेट्टी ने क्यों किया था अक्षय कुमार से ब्रेकअप?