शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. फोकस
  4. Bollywood 2017, Om Puri, Shashi Kapoor, Vinod Khanna

बॉलीवुड 2017 : बिछड़े सभी बारी बारी

बॉलीवुड 2017 : बिछड़े सभी बारी बारी - Bollywood 2017, Om Puri, Shashi Kapoor, Vinod Khanna
बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने वर्ष 2017 में दुनिया को अलविदा कह दिया। वे अपने पीछे छोड़ गए ढेर सारी फिल्में जो दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी। इन सभी को विनम्र श्रद्धांजलि। 
 
4 जनवरी 2017 : अब्दुल हलीम जफर खान/ सितार वादक/ 89 वर्ष
मुगल-ए-आजम, परवान, गूंज उठी शहनाई, कोहिनूर, झनक झनक पायल बाजे जैसी फिल्मों में सितार बजाया। 
 
6 जनवरी 2017 : ओम पुरी/ अभिनेता/ 66 वर्ष 
अंबाला में जन्मे ओम पुरी ने मराठी फिल्म घासीराम कोतवाल (1976) से अपना करियर शुरू किया था। अर्द्धसत्य, पार, आरोहण, भवनी भवाई, मिर्च मसाला, आक्रोश जैसी कई कला फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया। कई कमर्शियल फिल्मों में महत्वपूर्ण रोल निभाए। सिटी ऑफ जॉय, वूल्फ, द घोस्ट एंड द डार्कनेस, ईस्ट इज़ ईस्ट और द हंड्रेड फुट जर्नी जैसी हॉलीवुड और ब्रिटिश फिल्में की। दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। भारत के श्रेष्ठ अभिनेताओं में उनकी गिनती होती है। 
 
22 जनवरी 2017 : नक्श लायलपुरी/ गीतकार/ 89 वर्ष
मैं तो हर मोड़ पर, ना जाने क्या हुआ जो तूने छू लिया, दो दीवाने शहर में जैसे गीत लिखने वाले नक्श लायलपुरी ने मुंबई में अंतिम सांस ली। उनका वास्तविक नाम जसवंत राय शर्मा था। 1952 में जग्गू फिल्म के जरिये गीत लिखने का पहला अवसर मिला। नौशाद, शंकर-जयकिशन, बप्पी लाहिरी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और जगजीत सिंह जैसे संगीतकारों के साथ उन्होंने काम किया। 
 
25 जनवरी 2017 : बी.आर. साहनी/ फिल्म निर्माता/ 78 वर्ष 
जाने जिगर और तक्षक नामक हिंदी और एक पंजाबी फिल्म का निर्माण किया। राज कपूर, राज खोसला, राजेश खन्ना, अनिल शर्मा और केसी बोकाड़िया के वे फाइनेंशियल एडवाइज़र भी रहे। 
 
26 जनवरी 2017 : शहब अहमद/ फिल्म निर्माता
सिनेमा सिनेमा और फिल्म ही फिल्म का निर्माण किया। 
 
17 फरवरी 2017 : वेदप्रकाश शर्मा/ उपन्यासकार/ 61 वर्ष 
फेफड़ों में कैंसर के कारण मेरठ में निधन। 44 वर्ष में 176 उपन्यास लिखे। सबसे बड़ा खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, बहू मांगे इंसाफ और अनाम इनके उपन्यास पर बनी फिल्में हैं। 
 
14 मार्च 2017 : जे.पी. कौशिक/ संगीतकार/ 92 वर्ष 
मुंबई में निधन। शहर और सपना, सात हिन्दुस्तानी, हमारा घर जैसी फिल्मों में संगीत दिया। हिंदी, गुजराती, राजस्थानी और हरियाणवी भाषाओं की 50 से ज्यादा फिल्मों को संगीतबद्ध किया। 
 
14 मार्च 2017:  नितिन कपूर/ फिल्म निर्माता/ 58 वर्ष 
मुंबई में बिल्डिंग से कूद कर की आत्महत्या। डिप्रेशन से पीड़ित थे। फिल्म अभिनेता जीतेन्द्र के कज़न। मेरा पति सिर्फ मेरा है (1990) का निर्माण किया। 
 
16 मार्च 2017 : केटी मिर्जा/ अभिनेत्री/ 67 वर्ष 
लंदन में कैंसर के कारण निधन। कस्मे वादे, किस्सा कुर्सी के अलावा कुछ बी-ग्रेड फिल्में की। लंदन में टीवी सी‍रिज में भी अभिनय किया। 
 
6 अप्रैल 2017 : ताबिश रोमानी/ गीतकार 
मुंबई में निधन। 
 
27 अप्रैल 2017 : विनोद खन्ना/अभिनेता-फिल्म निर्माता/ 70 वर्ष 
खलनायक के रूप में मन का मीत (1969) नामक फिल्म से शुरुआत की। बाद में हीरो के रूप में अपनी धाक जमाई। 70 और 80 के दशक में कई हिट फिल्म, मेरा गांव मेरा देश, अमर अकबर एंथनी, अचानक, खून पसीना, मुकद्दर का सिकंदर का हिस्सा बने। विनोद खन्ना ने 1980 में फिल्मों से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। 1987 में इंसाफ फिल्म से वापसी की। बाद में राजनीति में प्रवेश किया और गुरुदासपुर से चार बार लोक सभा का चुनाव जीता। उन्होंने दो बार विवाह किया। 
 
12 मई 2017 : बी.एच. खेतान/ फिल्म निर्माता/ 76 वर्ष 
मुंबई में निधन। संजय दत्त और किमी काटकर को लेकर 'सरफिरा' नामक फिल्म का निर्माण किया। 
 
18 मई 2017 : रीमा लागू/ अभिनेत्री/ 58 वर्ष 
दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन। 40 वर्षों से अभिनय में सक्रिय थीं। हिंदी और मराठी की कई फिल्में की। मैंने प्यार किया, साजन, वास्तव, कुछ कुछ होता है, हम साथ साथ हैं प्रमुख फिल्म। तू तू मैं मैं और श्रीमान श्रीमती प्रमुख टीवी धारावाहिक। 
 
30 मई 2017 : दासरी नारायण राव/ निर्माता-निर्देशक-अभिनेता-गीतकार-संवाद लेखक/ 75 वर्ष 
140 से ज्यादा फिल्म निर्देशित करने का कीर्तिमान। हिंदी और तेलुगु में कई फिल्में बनाईं। दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त। आज का एमएलए राम अवतार, आशा ज्योति, प्यासा सावन, मेहंदी रंग लाएगी, हैसियत, जख्मी शेर और संतान प्रमुख हिंदी फिल्म। 
 
4 जून 2017 : शिवराज/ अभिनेता
पांच दशक लंबे करियर में कई फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभाईं। पतिता, सीमा, देवदास, उजाला, यादों की बारात, अमर अकबर एंथनी, कस्मे वादे, मर्द, मृत्युदंड सहित 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय। दूरदर्शन के लिए कई धारावाहिक किए। मुंबई में निधन। 
 
19 जून 2017 : अमृत पाल/ अभिनेता/ 76 वर्ष 
लीवर की बीमारी के चलते मुंबई में निधन। 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं। जाल, वर्दी, आखिरी अदालत, गुरु, कसम वर्दी की, फरिश्ते, राम जाने प्रमुख फिल्म। 
 
2 जुलाई 2017 : मधुकर तोरडमल/ अभिनेता/ 85 वर्ष
हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया। 20 किताबें लिखी। 
 
9 जुलाई 2017: सुमिता सान्याल/ अभिनेत्री/ 71 वर्ष 
कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन। आनंद और सत्यजीत रे की फिल्म नायक में अभिनय किया। 
 
17 जुलाई 2017: बिदिशा बेजबुरुआ/ अभिनेत्री 
असमी फिल्म अभिनेत्री और गायिका गुड़गांव स्थित फ्लैट में मृत पाई गईं। उन्होंने जग्गा जासूस फिल्म में अभिनय किया था। 
 
28 जुलाई 2017: इंदर कुमार/ अभिनेता/ 44 वर्ष 
मुंबई में हार्ट अटैक के कारण घर पर ही इंदर कुमार का निधन। 'मासूम' फिल्म से करियर शुरू किया था। लगभग 20 फिल्मों में काम किया। वांटेड, तुमको ना भूल पाएंगे प्रमुख फिल्म। टीवी धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में भी नजर आए। 
 
10 अगस्त 2017 : सीताराम पांचाल/ अभिनेता
कैंसर के कारण मृत्यु। बैंडिट क्वीन, पीपली लाइव, पान सिंह तोमर, जॉली एलएलबी 2 प्रमुख फिल्में। 
 
23 अगस्त 2017 : नंदलाल पेसवानी/ निर्माता-निर्देशक-अभिनेता/ 78 वर्ष
 
29 अगस्त 2017 : विजय कौशिक/ अभिनेता
फिल्म बी.ए. पास से करियर शुरू किया था। 
 
8 सितंबर 2017 : अहमद मिर्जा/ गायक 
बेटे के ससुर ने लड़ाई के दौरान सिर पर शराब की बोतल मारकर हत्या कर दी। कुछ बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए। 
20 सितंबर 2017 : शकीला/ अभिनेत्री/ 82 वर्ष 
दिल का दौरा पड़ने से निधन। हातिमताई (1956), आर पार (1954), सीआईडी (1956), श्रीमान सत्यवादी (1960), चाइना टाउन (1962) जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वहीदा रहमान, आशा पारेख, सायरा बानू, नंदा की अच्छी सहेली थीं। 
 
29 सितंबर 2017 : टॉम अल्टर/ अभिनेता/ 67 वर्ष 
स्किन कैंसर के कारण निधन। 300 से ज्यादा फिल्में, टीवी धारावाहिक और स्टेज प्ले किए। चरस, शतरंज के खिलाड़ी, जुनून, क्रांति, राम तेरी गंगा मैली, गांधी, सरदार प्रमुख फिल्में। 
 
7 अक्टोबर 2017 : कुंदन शाह/ निर्देशक/ 70 वर्ष 
मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन। जाने भी दो यारो जैसी कल्ट कॉमेडी फिल्म निर्देशित की। कभी हां कभी ना और क्या कहना प्रमुख फिल्में। नुक्कड़ और ये जो है जिंदगी जैसे प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक निर्देशित किए। 
 
9 अक्टोबर 2017 : तलत जानी/ निर्देशक
बाथरुम में फिसलने से चोट। कोमा में चले गए और फिर बचाया नहीं जा सका। उम्र 50 के आसपास। रंग, फतह, जीना सिर्फ मेरे लिए और हिम्मतवर फिल्में निर्देशित की। ख्वाहिश और हिना नामक टीवी धारावाहिक बनाए। 
 
9 अक्टोबर 2017 : शमशेर सिंह/ संगीतकार
पीलिया के कारण मुंबई में निधन। दलेर मेहंदी और मीका सिंह के भाई। फिल्म कौन मेरा कौन तेरा में संगीत दिया।
 
15 अक्टोबर 2017 : लेख टंडन/ निर्देशक/ 89 वर्ष
निमोनिया के कारण मुंबई में निधन। प्रोफेसर, आम्रपाली, झुक गया आसमान और दुल्हन वही जो पिया मन भाए जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं। दिल दरिया और फिर वही तलाश जैसे लोकप्रिय धारावाहिक निर्देशित किए। स्वदेस, रंग दे बसंती और चेन्नई एक्सप्रेस में अभिनय भी किया। 
 
22 अक्टोबर 2017 : राम मुखर्जी/ लेखक-निर्माता-निर्देशक/ 84 वर्ष 
मुंबई में निधन। कई हिंदी और बंगाली फिल्में बनाईं। लीडर (1964) हिट रही। रानी मुखर्जी के पिता और आदित्य चोपड़ा के ससुर। 
 
24 अक्टोबर 2017 : आई.वी. ससि/ फिल्म निर्देशक/ 69 वर्ष
चेन्नई में निधन। कई मलयालम फिल्में बनाईं। हिंदी में पतिता और अनोखा रिश्ता नामक फिल्में निर्देशित की। 
 
10 नवम्बर 2017 :  मोहन कुमार/ निर्माता-निर्देशक/ 84 वर्ष 
सियालकोट में जन्मे। बंटवारे के बाद भारत चले आए। पहली फिल्म 'आस का पंछी' (1961) सफल रही। इसके बाद अनपढ़ (1962), आई मिलन की बेला (1964), अमीर गरीब (1974) और अवतार (1983) जैसी सुपरहिट फिल्में निर्देशित की। इनके अलावा अमन, अंजाना, मोम की गुड़िया, आप आए बहार आई, आलराउंडर, अमृत, अंबा जैसी‍ फिल्में भी निर्देशित की। 
 
14 नवंबर 2017 : श्यामा/ अभिनेत्री/ 82 वर्ष 
लाहौर में जन्मी। खुर्शीद अख्तर मूल नाम। ‍फिल्म मेकर विजय भट्ट ने श्यामा नाम दिया। 45 वर्ष के करियर में 150 से ज्यादा फिल्में की। ज़ीनत (1945) से अपना करियर शुरू किया। कई फिल्मों में कोरस गर्ल रही। तराना (1951) में बड़ा ब्रेक मिला। आरपार (1953), भाई भाई (1956), भाभी (1957), शारदा (1957) प्रमुख फिल्में। सुपरहिट गीत 'सुन सुन सुन ज़ालिमा'  (आर पार) और 'ऐ दिल मुझे बता दे' (भाई भाई) श्यामा पर ही फिल्माए गए। 
 
23 नवंबर 2017 : मीना कपूर/ गायिका
कोलकाता में निधन/ उम्र 80 के आसपास। दो दशक लंबे करियर में कुछ गाने गाए। 'आना मेरी जान मेरी जान संडे के संडे (शहनाई/1947) हिट रहा। संगीतकार अनिल बिस्वास से शादी की थी। 
 
27 नवंबर : बहादुर नंजी/ गायक-संगीतकार/ 97 वर्ष 
40 के दशक में गायक के रूप में करियर शुरू किया। बाद में संगीतकार बन गए। कई फिल्मों में हारमोनियम बजाया। 
 
4 दिसम्बर 2017 : शशि कपूर/ अभिनेता-निर्माता-निर्देशक/ 79 वर्ष
बॉलीवुड के हैंडसम हीरो में से एक। कलकत्ता में जन्मे। कपूर खानदान की परम्परा पर चलते हुए अभिनय की दुनिया में कदम रखा। बतौर हीरो धरमपुत्र (1961) पहली फिल्म। नंदा के साथ जोड़ी पसंद की गई। दोनों ने चार दीवारी, मेहंदी लगी मेरे हाथ, जब जब फूल खिले, नींद हमारी ख्वाब तुम्हारे, राजा साब, रूठा ना करो जैसी फिल्में की। सत्तर के दशक में अनेक फिल्में की। अमिताभ बच्चन के साथ कई सुपरहिट फिल्में की। बॉम्बे टॉकीज़, हीट एंड डस्ट, द हाउसहोल्डर, शेक्सपीयर वाला, सिद्धार्थ जैसी कुछ अंग्रेजी फिल्मों में भी नजर आए। दीवार, हसीना मान जाएगी, सत्यम शिवम सुन्दरम, चोर मचा शोर, जब जब फूल खिले, उत्सव, इन कस्टडी, न्यू दिल्ली टाइम्स, दो और दो पांच, शान, नमक हलाल प्रमुख फिल्में। निर्माता के रूप में 36 चौरंगी लेन, कलयुग, विजेता, उत्सव और जुनून जैसी सार्थक फिल्मों का निर्माण। अजूबा नामक फिल्म निर्देशित की। 116 फिल्मों में काम किया।  
 
14 दिसम्बर 2017 : नीरज वोरा/ अभिनेता-लेखक-निर्देशक/ 54 वर्ष
मुंबई में निधन। एक साल से कोमा में थे। हेरा फेरी, अकेले हम अकेले तुम, पहला नशा, बाज़ी, गोलमाल, फिर हेरा फेरी की स्क्रिप्ट और संवादों के को-राइटर। होली, पुकार, दौड़, वेलकम बैक, कंपनी, सत्या, बादशाह जैसी फिल्मों में अभिनय। खिलाड़ी 420 और फिर हेरा फेरी फिल्में निर्देशित की। 
 
19 दिसम्बर 2017 : तनवीर खान/ लेखक-निर्देशक/ 54 वर्ष
कैंसर की वजह से मुंबई में निधन। परवाने, जुल्मी, संगदिल सनम जैसी फिल्में लिखी। इश्क, राजा, सुहाग, रिश्ते, जोरू का गुलाम सहित कई फिल्मों के संवाद लेखक। मिले ना मिले हम, डेडलाइन: सिर्फ 24 घंटे और मदहोशी के निर्देशक।