शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Thugs of Hindostan, 2.0, Box Office, Theatres
Written By

सिनेमाघरों में छाया सन्नाटा, अब इस फिल्म से ही होगा धमाका

सिनेमाघरों में छाया सन्नाटा, अब इस फिल्म से ही होगा धमाका - Thugs of Hindostan, 2.0, Box Office, Theatres
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की असफलता ने सिनेमाघर वालों को मुसीबत में डाल दिया है। आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों की यह फिल्म इतनी बुरी तरह असफल रही कि मात्र चार दिन भी सिनेमाघरों में नहीं टिक पाई। 
 
सभी को उम्मीद थी कि यह फिल्म सफल रहेगी इसलिए दिवाली के बाद के अगले तीन सप्ताह तक किसी भी बड़े फिल्म निर्माता ने अपनी फिल्म को रिलीज करने की घोषणा नहीं की थी। 
 
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के शो काफी कम कर दिए गए हैं। बधाई हो और अंधाधुन के शो बढ़ाए गए हैं, लेकिन ये फिल्में भी चौथे-पांचवें सप्ताह में चल रही हैं और इन्हें दर्शक तो मिल रहे हैं, लेकिन इतने भी नहीं कि जोरदार व्यवसाय हो। सिनेमाघर वालों की मजबूरी है इन फिल्मों को चलाना। 
 
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के बाद मोहल्ला अस्सी और पीहू जैसी फिल्में रिलीज हुईं। 23 नवंबर को भैयाजी सुपरहिट का प्रदर्शन होगा। इन फिल्मों में दर्शकों को आकर्षित करने का दम नहीं है। 
 
इस समय सिनेमाघरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। शो की संख्या कम कर दी गई है। अब निगाह रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म पर है। 2.0 उनतीस नवंबर को प्रदर्शित होगी और उम्मीद है कि इस फिल्म से सिनेमाघरों की रौनक फिर लौटेगी। 
ये भी पढ़ें
दीपिका पादुकोण ने पुराने प्रेमी की निशानी मिटाई!