सम्बंधित जानकारी
- दिशा पाटनी का बोल्ड अवतार, बैकलेस गाउन में दिखाया ग्लैमरस अंदाज
- दिशा पाटनी को स्कूल में घास तक नहीं डालते थे लड़के, आज करती हैं करोड़ों दिलों पर राज
- 30 स्टार्स, 1 जंगल और ढेर सारा पागलपन, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का मजेदार ट्रेलर रिलीज
- 'वेलकम टू द जंगल' का पार्टी एंथम 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज, अक्षय कुमार-दिशा पाटनीकी जोड़ी ने मचाया धमाल
- सनी देओल और इमरान हाशमी की बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर: आवारापन 2 की रिलीज डेट अनाउंस
दिशा पाटनी: मैं कैटरीना कैफ की बहुत बड़ी फैन हूं, अक्षय कुमार से की थी खास डिमांड, अब सपना हुआ पूरा
Welcome To The Jungle के ट्रेलर लॉन्च में दिशा पाटनी का खुलासा, 'उचा लंबा कद' गाने से जुड़ी बताई दिलचस्प कहानी
बहुप्रतीक्षित फिल्म Welcome To The Jungle का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में फीमेल लीड की भूमिका निभा रहीं दिशा पाटनी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में रहीं। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उनके उस बयान ने खींचा, जिसमें उन्होंने कैटरीना कैफ और सुपरहिट गाने उचा लंबा कद को लेकर अपनी दिल की बात साझा की।
फिल्म के मेकर्स इससे पहले उचा लंबा कद का नया वर्जन Ucha Lamba Kad Forever रिलीज कर चुके हैं, जिसमें अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की जोड़ी नजर आई थी। रिलीज के बाद से ही इस गाने को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास तौर पर अक्षय और दिशा की केमिस्ट्री को फैंस एक फ्रेश ऑन-स्क्रीन कमर्शियल जोड़ी के तौर पर पसंद कर रहे हैं।
'मैं कैटरीना की बहुत बड़ी फैन हूं'
ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब दिशा पाटनी से इस गाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद दिलचस्प खुलासा किया। दिशा ने कहा, "मैं बेहद आभारी हूं और मैं कैटरीना की बहुत बड़ी फैन हूं। मुझे यह गाना हमेशा से बहुत पसंद था। मुझे याद है कि मैंने अक्षय सर से कहा था, 'क्या आप प्लीज यह गाना वापस ला सकते हैं?' मैं इस गाने पर हमेशा डांस किया करती थी। इस ट्रैक का हिस्सा बनने और इसमें कुछ मजेदार करने का मौका मिलने के लिए मैं सच में बहुत आभारी हूं।"
दिशा के इस बयान से साफ है कि यह गाना उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक खास याद और सपना था, जो अब पूरा हो गया है।
फिल्म की शूटिंग को बताया यादगार अनुभव
दिशा पाटनी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले अनुभव को भी अपने करियर के सबसे खूबसूरत पलों में से एक बताया। उन्होंने निर्देशक अहमद खान के साथ दूसरी बार काम करने को लेकर खुशी जताई।
दिशा ने कहा, "यह अहमद सर के साथ मेरी दूसरी फिल्म है और यह एक बेहद खूबसूरत सफर रहा। सेट पर आना किसी स्कूल ट्रिप पर जाने जैसा लगता था। हम सभी अच्छे दोस्त बन गए थे और यह मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक रहा।"
अक्षय-दिशा की जोड़ी पर दर्शकों की नजर
Ucha Lamba Kad Forever और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर के बाद अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की जोड़ी लगातार चर्चा में है। फिल्म में दोनों की मौजूदगी न सिर्फ ग्लैमर बल्कि मनोरंजन और कॉमेडी का तड़का भी लगाने वाली है। यही वजह है कि दर्शकों के बीच इस नई जोड़ी को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।
सितारों से सजी है Welcome To The Jungle
निर्देशक अहमद खान की यह मल्टीस्टारर फिल्म कलाकारों की लंबी फौज के लिए भी चर्चा में है। फिल्म में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के अलावा सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता समेत कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।
दिशा पाटनी के पास हैं बड़े प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी के करियर का यह दौर बेहद रोमांचक माना जा रहा है। Welcome To The Jungle 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद वह Awarapan 2 और अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट The Portal of Force में भी नजर आएंगी। इन फिल्मों के जरिए दिशा भारतीय सिनेमा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में हैं।
