गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Bollywood Actresses, Cricket Players, Love Story, Marriage, Zahir Khan, Sagarika Ghatge
Written By

स्टूडियो से स्टेडियम तक चलीं ये प्रेम कहानियां

स्टूडियो से स्टेडियम तक चलीं ये प्रेम कहानियां - Bollywood Actresses, Cricket Players, Love Story, Marriage, Zahir Khan, Sagarika Ghatge
हाल ही में क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की लव मैरिज हुई है। इसमें कई क्रिकेटर्स और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए थे। इन दोनों की जोड़ी वाकई बहुत खूबसूरत लग रही थी। जहीर फिल्म 'चक दे इंडिया' फेम सागरिका से युवराज की शादी में मिले थे और दोनों को प्यार हुआ। ऐसी ही कई और जोड़ियां भी बनी हैं। तो जानते हैं कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में, जो क्रिकेटर्स और बॉलीवुड दिवाज की बनी हैं। 
 
शर्मिला टैगोर और टाइगर पटौदी
बेहद खूबसूरत शर्मिला और फेमस क्रिकेट प्लेयर मंसूर अली खान के बीच का प्यार बहुत रोमांटिक था। नवाब ऑफ पटौदी इंडिया टीम के कैप्टन थे। मुस्लिम से शादी करने के लिए शर्मिला ने अपना धर्म परिवर्तन कर अपना नाम आयशा सुल्ताना रखा। कई लोगों को लगा था कि यह रिश्ता ज्यादा नहीं चलेगा लेकिन इनकी जोड़ी शानदार रही। 
 
हैजल कीच और युवराज शर्मा
दीपिका पादुकोण से तथाकथित रोमांस और किम शर्मा को डेट करने के बाद युवराज शर्मा ने शादी की खूबसूरत हैजल कीच से। हैजल ने सलमान के साथ फिल्म 'बॉडीगार्ड' में काम किया है। हरभजन सिंह की शादी के वक्त से इनका प्यार बढ़ने लगा और इन्होंने 2016 में शादी की। 
 
गीता बसरा और हरभजन सिंह
बहुत अच्छे दोस्त से जीवनसाथी बने हरभजन और गीता ने 2015 में शादी की। रुकावटों के बाद भी दोनों ने शादी की और 2016 में उन्हें प्यारी-सी बेटी हुई। 
 
संगीता बिजलानी और अजहरुद्दीन
इन दोनों की कहानी तो फिल्म में भी आ चुकी है। बॉलीवुड में शिखर पर चल रही अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने शादीशुदा इंडियन कैप्टन अजहर से प्यार किया। मोहम्मद अजहरुद्दीन उर्फ अजहर ने अपनी पहली बीवी से तलाक लेकर संगीता से 1996 में शादी की थी। संगीता ने अपना नाम बदलकर आयशा अजहर रख लिया था। लेकिन इनका रिश्ता भी 14 साल बाद खत्म हो गया। 
 
गैरी सोबर्स और अंजू महेन्द्रू 
यह प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब वेस्टइंडीज की टीम सत्तर के दशक में भारत के दौरे पर थी। गैरी सोबर्स का दिल फिल्म अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू पर आ गया। अंजू को सोबर्स ने अंगूठी तक पहना दी। लगा कि दोनों विवाह रचाएंगे, लेकिन वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद अंजू को गैरी भूल गए। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 
बॉलीवुड की दिवा अनुष्का और क्रिकेट के सबसे स्टाइलिश प्लेयर विराट की जोड़ी सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी है। उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को कभी स्वीकारा भले ही नहीं हो, लेकिन उनकी हरकत सब कुछ बयां कर देती है। दोनों की फैन फॉलोइंग अब तक की सभी जोड़ियों में सबसे ज़्यादा है और फैंस इन्हें विरुष्का बुलाते हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन अनुष्का के लिए विराट का प्यार खत्म नहीं हुआ था। युवराज-हैज़ल की शादी के बाद दोनों में फिर से पैचअप हो गया और अब भी यह जोड़ी सबसे प्यारी मानी जाती है। चर्चा है कि दोनों जल्दी शादी करने वाले हैं। 
 
ईशा श्रावणी और जहीर खान
सागरिका के पहले जहीर का रोमांस लंबे समय तक ईशा श्रावणी से चला। इनकी रिलेशनशिप 8 साल तक चली और दोनों ने एक-दूसरे का बहुत साथ निभाया। सभी को लग रहा था कि इतने समय बाद तो ये शादी करेंगे ही, लेकिन दोनों ने ही इसके लिए मना कर दिया।  
 
दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह
युवराज की दुनियाभर में कई लड़कियां दीवानी हैं। ऐसे में युवराज को पसंद आई बॉलीवुड की गॉर्जियस दीपिका पादुकोण। युवराज ने कभी इनके साथ रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और इनका रिश्ता भी जल्द ही खत्म भी हो गया था। 
 
किम शर्मा और युवराज सिंह
दीपिका के अलावा युवराज ने किम शर्मा को भी डेट किया है। यहां तक कि इनका रिश्ता भी काफी लंबा चला है। कहते हैं कि युवराज की मां किम को बहू बनाने के लिए तैयार नहीं थीं। ब्रेकअप के बाद किम ने बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी की और केन्या शिफ्ट हो गईं, लेकिन अब उनकी अपने पति से बन नहीं रही हैं। 
 
नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स
इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर विवियन रिचर्ड्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता के रिश्ते तो सभी को पता हैं। विवियन ने नीना से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किया था। इन्होंने बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर की। शादी न होने के बावजूद इनकी एक बेटी भी है मसाबा। 
 
अमृता सिंह और रवि शास्त्री
80 के दशक के प्लेयर रवि शास्त्री जितने शानदार पिच पर थे उतने ही हैंडसम भी थे। रवि शास्त्री और एक्ट्रेस अमृता सिंह ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन रवि ने बाद में ऋतु से शादी कर ली और ये जोड़ी अलग हो गई। अमृता ने भी उम्र में खुद से छोटे एक्टर सैफ अली खान से शादी कर ली और बाद में तलाक ले लिया। 
 
नगमा और सौरव गांगुली
नगमा और सौरव गांगुली की लव स्टोरी को मीडिया का बहुत अटेंशन मिला था। कहते हैं कि उन्होंने एक मंदिर में शादी भी की। जितनी तेजी से यह रिश्ता बना उतनी ही तेजी से खत्म भी हुआ।
 
अमृता अरोड़ा और उस्मान अफजल
अमृता अरोड़ा इंग्लैंड क्रिकेटर उस्मान अफजल के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों एक कॉमन फ्रैंड की पार्टी में मिले थे और दोनों के बीच प्यार हुआ। अमृता की बहन के एक्स हसबैंड अरबाज खान की फैमिली में उस्मान का आना-जाना था। एक साल से ज्यादा समय के रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए। अमृता अब शकील से शादी कर खुश हैं। 
 
सोफिया हयात और रोहित शर्मा
इन दोनों के रिश्ते की खबरें इनके साथ होने के वक़्त इतनी नहीं चलीं जितनी इनके ब्रेकअप के बाद चलीं। 2012 में सोफिया ने इन खबरों से परेशान होकर ट्विटर पर पोस्ट किया कि अब यह रिश्ता खत्म हो गया है और मैं किसी जेंटलमैन की तलाश में हुं। ब्रेकअप की असली वजह तो पता नहीं चली, लेकिन बातों से तो यही लगता है कि दोनों के रिश्ते कड़वाहट में खत्म हुए।