बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Akshay Kumar movies SOORYAVANSHI, PRITHVIRAJ, BACHCHAN PANDEY, RAKSHA BANDHAN, RAM SETU Release Date
Written By
Last Updated : सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (13:08 IST)

अक्षय कुमार की 12 महीनों में 5 फिल्में सिनेमाघर में होगी रिलीज, जानिए रिलीज डेट

अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं जो ज्यादा फिल्म करने में यकीन करते हैं। आगामी 12 महीनों में उनकी 5 फिल्में प्रदर्शित होंगी।

Akshay Kumar की SOORYAVANSHI, PRITHVIRAJ, BACHCHAN PANDEY, RAKSHA BANDHAN, RAM SETU की रिलीज डेट - Akshay Kumar movies SOORYAVANSHI, PRITHVIRAJ, BACHCHAN PANDEY, RAKSHA BANDHAN, RAM SETU Release Date
महाराष्ट्र के सीएम ने जैसे ही कहा कि उनके प्रदेश में 22 अक्टोबर के बाद सिनेमाघर खोलने की इजाजत दी जाएगी, वैसे ही दनादन हिंदी फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस होने लगी। महाराष्ट्र से हिंदी फिल्मों का तीस से 40 प्रतिशत तक का व्यवसाय होता है इसलिए हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन अब तक रूका हुआ था जबकि देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर खोलने की इजाजत पहले ही दी जा चुकी है। 
 
अक्षय कुमार उन स्टार्स में से हैं जो साल में तीन से चार फिल्में करते हैं। उनकी 12 महीनों में 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अक्षय के फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है। 12 महीनों में किसी भी स्टार की इतनी सारी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 
 
सूर्यवंशी 
शुरुआत सूर्यवंशी से होगी। अक्षय की यह फिल्म डेढ़ साल से ज्यादा समय से रूकी हुई है। सिनेमाघर खुलने और परिस्थितियों के सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा था। अब यह पहली ऐसी बड़ी हिंदी मूवी होगी जो सिनेमाघर में दिखाई जाएगी। रोहित शेट्टी निर्देशित 'सूर्यवंशी' दिवाली 2021 पर रिलीज की जाएगी। इसमें कैटरीना कैफ हीरोइन हैं। साथ ही अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो कर रहे हैं। अजय 'सिंघम' और रणवीर 'सिम्बा' के रूप में नजर आएंगे। 

पृथ्वीराज 
पृथ्वीराज की रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है। 21 जनवरी 2022 को इसका प्रदर्शन होगा। यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म बड़े बजट की फिल्म है। अक्षय इसमें ऐतिहासिक किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर भी अपना डेब्यू कर रही हैं। निर्देशन की बागडोर संभाल रखी है चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने। 

बच्चन पाण्डे 
बच्चन पाण्डे में अक्षय एक अलग ही किस्म का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे गैंगस्टर बने हैं जो फिल्मों का शौकीन है। यह फिल्म 4 मार्च 2022 को प्रदर्शित होगी। फिल्म में अक्षय के साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस भी हैं। फिल्म में एक्शन और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। 

रक्षाबंधन 
आनंद एल. राय की फिल्म 'रक्षाबंधन' 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसे रक्षाबंधन के अवसर पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म भाई और बहन के रिश्ते पर आधारित है। 

रामसेतु 
इस दिवाली पर भी अक्षय की फिल्म रिलीज हो रही है तो अगली दिवाली पर भी अक्षय ही छाए रहेंगे। 'रामसेतु' का प्रदर्शन दिवाली 2022 पर होगा।