बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Actors who love adventure travelling
Written By

इन कलाकारों को पसंद है एडवेंचरस ट्रेवलिंग

इन कलाकारों को पसंद है एडवेंचरस ट्रेवलिंग - Actors who love adventure travelling
गुल पनाग : गुलपनाग को उनके मोटरसाइकलों के शौक के लिए खासतौर पर जाना जाता है। गुल पनाग को ट्रेवलिंग का जबरदस्त शौक हैं और वे लगातार नई ट्रिप पर जाती रहती हैं। वे कई ट्रेवलिंग के शो की होस्ट रह चुकी हैं। गुल पनाग कई खतरनाक जगहों पर अपना बाइक और कार चलाने के शौक पूरा कर चुकी हैं। 
 
 

कल्की कोचलिन : कल्की को एडवेंचर पसंद है। किरदारों में उनकी बोल्ड च्वाइस से वाकिफ हैं परंतु बहुत कम जानते हैं कि उन्हें एडवेंचरस जगहों की ट्रिप का बहुत ज्यादा शौक है। उन्हें हिमालयन रॉयल एनफिल्ड बाइक भी मिली, जो कंपनी की सबसे नई बाइक है। 
 

अमित सध : अमित हमेशा से ही ट्रेवलिंग के शौकिन रहे हैं। पिछले साल अमित ने लेह लद्दाखह तक की रोड ट्रिप बाइक पर पूरी की थी। 
 
 

शेनाज ट्रेजरीवाला : शेनाज एक वीजे, अभिनेत्री और मॉडल हैं जो अब दुनियाभर में घूम रही हैं। वह लगातार अपनी यात्राओं के फेमिना, कोस्मोपोलिटन और एल जैसी वर्ल्ड क्लास मैग्जिनों लिखती रही हैं। उन्होंने डिस्कवरी चैनल के लिए कल्चर शॉक नाम का एक शो भी होस्ट किया है जिसका प्रसारण यूएसए में हुआ। 
 

पूरब कोहली : बहुत ही कम लोग जानते हैं कि पूूरब को घूमना पसंद है। उन्हें खासतौर पर एडवेंचरस ट्रिप पर जाना पसंद है। उन्होंने एक एडवेंचरस बाइक (व्हाइट एक्ससीए ट्रिंफ) भी बुक की है और जल्दी ही वे एक रोड ट्रिप पर निकलने वाले हैं। वह गोन इंडिया नाम का शो होस्ट कर चुके हैं जिसमें भारत में बजट ट्रिप (कम खर्चे वाली) की जानकारी दी जाती थी।