गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड 2022
  4. May 2022 important news, wedding, death and information of Bollywood with box office collection

Bollywood May 2022 बॉलीवुड मई 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: धर्मेन्द्र और मिथुन अस्पताल से लौटे, तनुश्री का हुआ एक्सीडेंट, केके का निधन

Bollywood May 2022 बॉलीवुड मई 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: धर्मेन्द्र और मिथुन अस्पताल से लौटे, तनुश्री का हुआ एक्सीडेंट, केके का निधन - May 2022 important news, wedding, death and information of Bollywood with box office collection
बॉलीवुड 2022 के टाइम लाइन में पेश है मई 2022 में हुईं बॉलीवुड से जुड़ी प्रमुख बातें। इसमें नई फिल्मों, वेबसीरिज की रिलीज डेट, प्रमुख फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कलाकारों के विवाद और अन्य प्रमुख जानकारियों  को शामिल किया गया है। 
 
1 मई 2022
  • धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि पीठ में एक मसल में खिंचाव आने के कारण वे आईसीयू में भर्ती थे और अब डिस्चार्ज होकर घर लौट आए हैं। 
  • मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने मिथुन की एक तस्वीर वायरल होने के संबंध में बताया, जिसमें मिथुन अस्पताल में बिस्तर पर लेटे हुए हैं, कि मिथुन को किडनी स्टोन की समस्या के चलते अस्पताल में रहना पड़ा था और अब वे ठीक हैं। 
  • 'नाम रह जाएगा' नाम 8 एपिसोड वाली सीरिज स्टार प्लस पर शुरू। विभिन्न गायक देंगे लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि। 
  • विकिपीडिया ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की कहानी को बताया काल्पनिक। इस पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया कि विकिपीडिया आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख को विफल कर रहे हैं। जल्दी करें और एडिट करें। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 17वें दिन किया 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
2 मई 2022
  • जंगली पिक्चर ने अपनी नई फिल्म 'क्लिक शंकर' बनाने की घोषणा की। निर्देशक होंगे बालाजी मोहन। 
  • केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने 18वें दिन किया 9.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
3 मई 2022
  • महाकाल मंदिर जा रही अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की कार का हुआ एक्सीडेंट। पैरों में चोट लगने के कारण आए टांके। इसके बावजूद तनुश्री ने किए दर्शन। 
  • केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने 19वें दिन किया 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 19 दिनों का कुल कलेक्शन हुआ 373.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन।

4 मई 2022
  • रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार कानूनी पचड़े में फंसी। प्रसव से पूर्व भ्रूण का लिंग परीक्षण वाले सीन ट्रेलर में दिखाया गया है। इस सीन को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली कोर्ट में याचिका दायर की। 
  • करण जौहर ने सोशल मीडिया पर लिखा- कॉफी विद करण अपने सातवें सीज़न में नहीं करेगा वापसी। फैंस हुए निराश। शाम को उन्होंने कहा कि यह शो अब डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर होगा स्ट्रीम। 
  • केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने 20वें दिन 9.57 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। 20 दिनों का कुल कलेक्शन 382.90 करोड़ हुआ। 
 
5 मई 2022 
  • आयुष्मान खुराना अभिनीत और अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 'अनेक' का ट्रेलर रिलीज। 27 मई को फिल्म होगी रिलीज। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 21वें दिन किया 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन।   
 
6 मई 2022
  • मेरे देश की धरती, खतरा डेंजरस, द कन्वर्शन, डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (डब) सिनेमाघरों में रिलीज। 
  • थार फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज। 
  • अमिताभ की फिल्म 'झुंड' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज। 
  • सीरिज 'होम शांति' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज। मनोज पाहवा, सुप्रिया पाठक, चकोरी द्विवेदी और पूजन छाबड़ा हैं लीड रोल में। 
  • रनवे ने पहले सप्ताह में किया 21.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन 
  • हीरोपंती2 ने पहले सप्ताह में किया 21.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • जर्सी ने दूसरे सप्ताह में किया 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 21.70 करोड़ रुपये। 
  • अभिनेत्री मुमताज की दो सप्ताह बाद मुंबई स्थित अस्पताल से छुट्टी। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम एंड कॉलिटिस के कारण थीं भर्ती। 
  • जनहित में जारी फिल्म का ट्रेलर रिलीज। जय बसंतु सिंह द्वारा निर्देशित इस मूवी में नुसरत भरूचा ने निभाया है लीड रोल। फिल्म 10 जून को होगी रिलीज। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 22वें दिन किया 6.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन। केजीएफ 2 हिंदी वर्जन ने पहले सप्ताह (8दिन) में 268.83 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 80.18 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में 49.14 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 397.95 करोड़ रुपये। 
 
7 मई 2022
  • अभिनेत्री माही विज ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बताया कि उनकी कार को एक शख्स ने टक्कर मार कर गालियां बकी और रेप की धमकी दी। माही ने मुंबई पुलिस से मदद मांगी। 
  • केजीएफ 2 फेम एक्टर मोहन जुनेजा का 7 मई को बंगलुरु के अस्पताल में निधन। 
  • डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने पहले दिन किया 28.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • केजीएफ 2 (हिदी वर्जन) ने 23वें दिन किया 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 400 करोड़ क्लब में हुई शामिल।  
 
8 मई 2022
  • लॉक अप के पहले सीज़न के मुनव्वर फारूकी बने विनर। फरवरी 2022 से शुरू हुआ यह शो एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित हुआ। 
  • प्रोजेक्ट के से दिशा पाटनी भी जुड़ीं। प्रभास और दीपिका पादुकोण पहले से ही हैं इस फिल्म का हिस्सा। 
  • 100 से ज्यादा दिनों तक आईसीयू में रहने के बाद प्रियंका चोपड़ा की बेटी घर लौटी। मदर्स डे पर सोशल मीडिया पर प्रियंका ने दी जानकारी। 
  • डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने दूसरे दिन किया 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • केजीएफ 2 (हिदी वर्जन) ने 24 वें दिन किया 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
9 मई 2022
  • अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्‍वीराज का ट्रेलर रिलीज। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित मूवी 3 जून 2022 को होगी रिलीज। 
  • फिल्म मेजर का ट्रेलर रिलीज। निर्देशक हैं शशि किरण टिक्का। 3 जून को फिल्म होगी रिलीज। 
  • डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने तीसरे दिन किया 25.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन दिन का कुल कलेक्शन हुआ 79.50 करोड़ रुपये। 
  • केजीएफ 2 (हिदी वर्जन) ने 25वें दिन किया 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 25 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 412.80 करोड़ रुपये  
10 मई 2022
shiv kumar sharma
  • एक विलेन की नई रिलीज डेट 29 जुलाई 2022 अनाउंस। मोहित सूरी निर्देशित फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया हैं प्रमुख कलाकार। 
  • 'डियर दीया' की रिलीज डेट 10 जून 2022 अनाउंस। केएस अशोक के निर्देशन में बनी इस मूवी के कलाकार मिथिका कुशवाह, पृथ्‍वी अम्बर और उज्जवल शर्मा हैं। 
  • संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन। हरी प्रसाद चौरसिया के साथ मिल कर 'शिवहरी' नाम से 8 हिंदी फिल्मों में दिया था संगीत। सिलसिला, चांदनी, फासले, लम्हें, डर के गाने रहे थे सुपरहिट। 
  • केजीएफ 2 (हिदी वर्जन) ने 26वें दिन किया 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 

11 मई 2022 
  • पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'शेरदिल' की रिलीज डेट 24 जून 2022 अनाउंस। निर्देशक हैं श्रीजित मुखर्जी। 
  • कपिल शर्मा ने अपने फैंस से मांगी माफी। लखनऊ के मनीष गुप्ता ने कपिल का स्कैच बनाया। उन्हें स्टूडियो फुल होने के कारण कपिल के शो में जाने से रोक दिया गया। 
  • केजीएफ 2 (हिदी वर्जन) ने 27वें दिन किया 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
12 मई 2022 
  • तापसी पन्नू अभिनीत और अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म 'दोबारा' की रिलीज डेट 19 अगस्त 2022 अनाउंस। 
  • केजीएफ 2 (हिदी वर्जन) ने 28वें दिन किया 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • एक्टर निकितिन धीर और एक्ट्रेस कृतिका सेंगर बने माता-पिता। 12 मई को कृतिका ने दिया बेटी को जन्म।   
  • वेबसीरिज 'द ब्रोकन न्यूज' से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं सोनाली बेन्द्रे। 
13 मई 2022
  • जयेश भाई (यूए/ 2 घंटे 4 मिनट 40 सेकंड) जोरदार सिनेमाघरों में रिलीज। भारत में 2250 और विदेश में 1250 स्क्रीन्स पर हुई रिलीज।
  • राहुल रॉय अभिनीत और कुमार बबलू निर्देशित फिल्म 'गेम सौ करोड़ का' (यूए सर्टिफिकेट) रिलीज। 
  • 'द कश्मीर फाइल्स' ज़ी 5 पर रिलीज।
  • मॉडर्न लव मुंबई नामक वेबसीरिज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज।  
  • अब्दुल वाहिद शेख के वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित 'हीमोलिम्फ' का ट्रेलर रिलीज। 
  • वेबसीरिज आश्रम 3 का ट्रेलर रिलीज। बॉबी देओल और ईशा गुप्ता अभिनीत इस सीरिज के निर्देशक हैं प्रकाश झा। 
  • राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' की रिलीज डेट 15 जुलाई 2022 अनाउंस। निर्देशक हैं शैलेष कोलानु। यह तेलुगु फिल्म 'हिट' का हिंदी रीमेक है। 
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने सातवें सप्ताह में किया 1.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन। फिल्म ने पहले सप्ताह 132.59 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह 76 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह 35.20 करोड़ रुपये, चौथे सप्ताह 14.72 करोड़ रुपये, पांचवे सप्ताह 12.15 करोड़ रुपये और छठे सप्ताह में किया 3.42 करोड़ रुपये। सात सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 275.92 करोड़ रुपये। 
  • केजीएफ 2 (हिदी वर्जन) ने 29वें दिन किया 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन। फिल्म ने पहले सप्ताह (8दिन) 268.83 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 80.18 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 49.14 करोड़ रुपये, चौथे सप्ताह में 22.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 420.70 करोड़ रुपये। 

14 मई 2022
  • जयेश भाई जोरदार ने पहले दिन किया 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 29वें दिन किया 1.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • डॉक्टर स्ट्रेंज के डब और इंग्लिश वर्जन ने पहले सप्ताह में 102 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। 
  • रनवे ने दूसरे सप्ताह में किया 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 28.15 करोड़ रुपये। 
  • हीरोपंती 2 ने दूसरे सप्ताह में किया 75 लाख रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 22.40 करोड़ रुपये। 
 
15 मई 2022
  • जयेशभाई जोरदार फिल्म ने दूसरे दिन किया 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 30वें दिन किया 2.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
16 मई 2022
  • भारती सिंह ने टीवी शो में दाढ़ी-मूंछ को लेकर किया ऐसा कमेंट जिससे सिख समुदाय हुआ नाराजा। 
  • तापसी पन्नू को लेकर 'धक धक' फिल्म अनाउंस। फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह, दिया मिर्जा होंगे अन्य कलाकार। निर्देशक हैं तरूण डुडेजा। 
  • जयेशभाई जोरदार ने तीसरे दिन किया 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन रहा 12 करोड़ रुपये। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 31वें दिन किया 2.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 31 दिनों का कुल कलेक्शन 427.05 करोड़ रुपये रहा। 
 
17 मई 2022
  • अभिमन्यु दास्सानी, शेर्लि सेठिया और शिल्पा शेट्टी अभिनीत मूवी 'निकम्मा' का ट्रेलर रिलीज। 
  • कोरियोग्राफर और डांसर और त्रिवेणी बर्मन ने की सगाई। 
 
18 मई 2022
  • अर्चना पूरन सिंह जालंधर कोर्ट में वर्चुअली पेश हुईं। भगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह में पैसे के लेनदेन पर हुई गवाही। 
19 मई 2022 
  • राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन अभिनीत क्लासिक मूवी 'आनंद' का रीमेक बनाने की घोषणा। एनसी सिप्पी के पोते समीर राज सिप्पी और विक्रम खाखर करेंगे प्रोड्यूस। 
  • राजपाल यादव, रूबीना दिलैक और हितेन तेजवानी अभिनीत फिल्म 'अर्ध' का ट्रेलर रिलीज। निर्देशक हैं पलाश मुछाल। ज़ी 5 पर होगी रिलीज। 
  • अनामिका हसकर द्वारा निर्देशित मूवी 'घोड़े को जलेबी खिलाने ले जा रिया हूं' की रिलीज डेट 10 जून अनाउंस। 
  • ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग होने के दावे पर कंगना रनौट ने कहा कि जैसे मथुरा के कण-कण में कृष्ण, अयोध्या के कण-कण में राम हैं, वैसे काशी के कण-कण में शिव हैं। वह हर कण में बसे हैं। 
  • कथित पॉर्न रैकेट के मामले में राज कुन्द्रा के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। 
  • कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल अभिनीत मूवी 'विक्रम' का ट्रेलर रिलीज। लोकेश कनागराज द्वारा निर्देशित मूवी 3 जून को होगी रिलीज। 
  • द मसाज 26 अगस्त 2022 को होगी रिलीज। गजराज राव, द्वियेंदु शर्मा और राजपाल यादव हैं लीड एक्टर। 
 
 
20 मई 2022
  • कंगना रनौट की धाकड़ (ए सर्टिफिकेट, 2 घंटे 11 मिनट 34 सेकंड) रिलीज। इस फिल्म को भारत में 2200 और विदेश में 300 से ज्यादा स्क्रीन्स, कुल 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। 
  • कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 2' (यूए सर्टिफिकेट, 2 घंटे 23 मिनट) रिलीज। इसे भारत में 3200 और विदेश में 629 स्क्रीन्स, कुल 3829 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। 
  • हिमांशु मलिक निर्देशित मूवी 'चित्रकूट' (ए सर्टिफिकेट) रिलीज। 
  • शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर अभिनीत 'जर्सी' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग। 
  • आरआरआर ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग। 
  • गायिका कनिका कपूर ने गौतम हाथीरमानी के साथ लंदन में शादी की। कनिका की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी राज चंदौक से हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। 
  • बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अजय देवगन के खिलाफ गुटखे और तंबाकू के उपभोग को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है। 
  • अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने महात्मा गांधी पर सीरिज बनाने की घोषणा की। यह इतिहासकार और लेखक रामंचद्र गुहा की दो किताबों पर आधारित होगी। 
  • केतन मेहता और अनुभव सिन्हा मिलकर फ्रीडम फाइटर उषा मेहता पर 'फ्रीडम रेडियो' नामक बायोपिक बनाएंगे। निर्देशक होंगे केतन मेहता।

21 मई 2022
  • भूल भुलैया 2 ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह मूवी कार्तिक आर्यन की बिगेस्ट ओपनर बन गई है। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने पांचवे सप्ताह में किया 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। फिल्म ने पहले सप्ताह (8 दिन) 268.63 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 80.18 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 49.14 करोड़ रुपये और चौथे सप्ताह में 22.75 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। पांच सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 430.95 करोड़ रुपये।
  • जयेशभाई जोरदार ने पहले सप्ताह में किया 16.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (डब और इंग्लिश वर्जन) ने दूसरे सप्ताह में किया 20.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 122.40 करोड़ रुपये। 
  • रनवे ने तीसरे सप्ताह में किया 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 31.40 करोड़ रुपये। 
 
22 मई 2022 
  • वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज। 
  • भूल भुलैया 2 ने दूसरे दिन 18.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • फिल्म निर्माता मोहम्मद रियाज़ का 74 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन। मुशीरभाई आलम के साथ मिल कर मुशीर-रियाज़ के नाम से मेहबूबा (1976), अपने पराए (1980), शक्ति (1982), विरासत (1997) जैसी फिल्में प्रोड्यूस की। 
  • पाकिस्तानी सिंगल अबरार उल हक ने फिल्म 'जुग जुग जियो' के ट्रेलर में सुनाई दिए गए गीत 'नाच पंजाबन' को सुन कहा है कि यह उनका गाना है। उन्होंने फिल्म के निर्माता करण जौहर और उनकी टीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
23 मई 2022
  • अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' के टाइटल पर करणी सेना ने फिर आपत्ति लेते हुए कहा है कि फिल्म का टाइटल 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान' किया जाए। वहीं गुर्जर समाज ने कहा कि यदि पृथ्वीराज को 'राजपूत' नहीं बल्कि 'गुर्जर' शासक के रूप में दर्शाया जाए। 
  • रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक 'रामायण' में सीता की भूमिका अदा करने वाली दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया जिसमें वे व्हाइट शर्ट, स्कर्ट, नेकटाई पहने और हाथ में ड्रिंक का गिलास लिए दोस्तों के साथ हैं। लोगों ने ट्रोल किया तो दीपिका ने फोटो डिलीट किया। 
  • भूल भुलैया 2 ने तीसरे दिन किया 23.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन रहा 55.96 करोड़ रुपये। कार्तिक आर्यन की पहले वीकेंड पर सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी।  
 
24 मई 2022 
  • टी-सीरिज और अल्माइटी मोशन पिक्चर भारतीय औद्योगिक घराने टाटा पर 'द टाटाज़' नामक फिल्म बनाएंगे। 
  • वेबसीरिज अपहरण 2 ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग। 
  • भूल भुलैया 2 ने चौथे दिन किया 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'थॉर: लव एंड थंडर' का हिंदी ट्रेलर रिलीज। 8 जुलाई को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में होगी रिलीज।
  • टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका इंटीरियर डिजाइनर 95 प्रतिशत पैमेंट और घर की चीजें लेकर भाग गया।  
  • टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'  में दयाबेन की भूमिका अदा करने वाली दिशा वाकानी ने कुछ दिन पहले बेबी बॉय को जन्म दिया। इस बात की पुष्टि दिशा के पति मयूर पाडिया और उनके भाई मयूर वकानी ने की। 
  • फ्रेंच रिवेला फिल्म फेस्टिवल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक्सीलेंस इन सिनेमा का अवॉर्ड अमेरिकन एक्टर और प्रोड्यूसर विंसेट डे पॉल ने दिया।  
 
25 मई 2022
  • फिल्ममेकर हंसल मेहता ने 17 साल से अपनी पार्टनर सफीना हुसैन के साथ सैन फ्रांस्सिको-कैलिफोर्निया में शादी की। 
  • फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शेखर आर्ट क्रिएशन्स के कोप्पाडा शेखर राजू ने रामगोपाल वर्मा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म 'दिशा' बनाने के लिए 56 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन अब तक नहीं लौटाए हैं। 
  • दुलकर सलमान, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'सीता रामम' को 5 अगस्त 2022 को रिलीज किए जाने की घोषणा। हनु राघवपुडी निर्देशित यह मूवी तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में होगी रिलीज। 
  • करण जौहर ने अपने जन्मदिन पर एक एक्शन मूवी बनाने की घोषणा की जिसकी शूटिंग वे अप्रैल 2023 से शुरू करेंगे। 
  • भूल भुलैया 2 ने पांचवें दिन किया 9.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पांच दिन का कुल कलेक्शन हुआ 76.27 करोड़ रुपये। 
  • कमाल रशीद खान उर्फ केआरके की किताब का वीडियो अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बुक को प्रमोट किया। इस पर उन्हें लोगों ने ट्रोल किया और लिखा क्या दिन आ गए हैं। 
 
26 मई 2022
  • बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड का उपयोग पर पांच बार ट्रांजेक्शन कर 3 लाख 82 हजार रुपये ग्रुरुग्राम की एक कंपनी में ट्रांसफर कर दिए गए। बोनी को कई दिनों बाद इस बात का पता चला। 
  • भूल भुलैया 2 ने छठे दिन किया 8.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
27 मई 2022
  • आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' (यूए/ 2 घंटे 27 मिनट 50 सेकंड/भारत में 1200 स्क्रीन्स और विदेश में 600 स्क्रीन्स में रिलीज), देहाती डिस्को, लव इन यूक्रेन, 2 श्याणे, Haemolymph, Top Gun Maverick (डब) रिलीज। 
  • 'निर्मल पाठक की घर वापसी' सीरिज की सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग शुरू। 
  • टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 अमेजन प्राइम पर रिलीज। 
  • यशराज फिल्म्स की फिल्म 'पृथ्वीराज' का नाम बदल कर 'सम्राट पृथ्वीराज' किया गया। 
  • फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ अब 'स्टार स्टूडियोज़' हो गया है। 
  • शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर लगी नेमप्लेट हटा ली गई है। खबरों के अनुसार इस नेमप्लेट से एक हीरा गिरने के बाद मरम्मत के लिए इसे हटा लिया गया। इसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई जाती है। 
  • करीना कपूर, मलाइका अरोरा और अमृता अरोरा के एक फोटो पर सोशल मीडिया पर कमेंट किया गया 3 बुढ्ढी। इस पर करीना ने कहा यह मेरे लिए एक शब्द है। हम बूढ़े हुए हैं और समझदार भी... मगर तुम तो बेनाम, बेशक्ल और ऐजलेस हो। अमृता अरोरा ने भी लिखा कि उन्हें बढ़े वजन पर लोग ट्रोल करते हैं, लेकिन मुझे रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता। 
  • शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में मिली राहत। कॉर्डेलिया क्रूज़ ड्रग्स मामले में कोर्ट ने दी आर्यन को क्लीन चिट। आर्यन के खिलाफ नहीं मिले सबूत।   
  • भूल भुलैया 2 ने सातवें दिन किया 7.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन 92.05 करोड़ रुपये रहा।
  • कंगना रनौट की फिल्म 'धाकड़' ने पहले सप्ताह में किया 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • डॉक्टर स्ट्रेज इन द मल्टीवर्स ऑफ मेडनेस (सभी वर्जन) ने तीसरे सप्ताह में किया 7.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 129.50 करोड़ रुपये। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) का छठे सप्ताह का कुल कलेक्शन 2.79 करोड़ रुपये रहा। इसके पहले फिल्म ने पहले सप्ताह (8 दिन) में 268.63 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 80.18 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 49.14 करोड़ रुपये, चौथे सप्ताह में 22.75 करोड़ रुपये, पांचवे सप्ताह में 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 6 सप्ताह (43 दिन) का कुल कलेक्शन हो गया 433.74 करोड़ रुपये।  
28 मई 2022
  • आमिर खान की बहन निखत खान टीवी शो 'बन्नी चाउ होम डिलीवरी' से डेब्यू करने जा रही हैं। 
  • मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने से जैकलीन फर्नांडिस पर विदेश जाने से लगा दी गई थी रोक। अब एक्ट्रेस को दिल्ली कोर्ट ने विदेश ट्रेवल करने की दी मंजूरी। 
  • आयुष्मान खुराना की 'अनेक' ने पहले दिन किया 2.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • भुल भूलैया 2 ने आठवें दिन किया 6.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
29 मई 2022
  • आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर रिलीज।
  • भारतीय फिल्ममेकर शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीट्स' को कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में गोल्डन आई अवॉर्ड से नवाजा गया।  
  • भूल भुलैया 2 ने नौवें दिन किया 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
30 मई 2022
  • नितेश तिवारी, अश्विनी अय्यर तिवारी, स्टार स्टूडियोज़, रॉनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर ने फिल्म 'बस करो आंटी' बनाने की घोषणा की। 
  • भूल भुलैया 2 ने दसवें दिन किया 12.77  करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
31 मई 2022
  • गायक केके का 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में निधन। परफॉर्म करने के बाद तबीयत हुई खराब। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित किया गया। 
  • के सेरा सेरा और विक्रम भट्ट की फिल्म 'जुदाई होके भी' की रिलीज डेट 15 जुलाई 2022 घोषित। 
  • भूल भुलैया 2 ने 11वें दिन किया 5.55  करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
बॉ लीवुड जनव री 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉ लीवुड फर वरी 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉ लीवुड मार्च 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड अप्रै ल 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड जून 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉलीवु ड जुलाई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड अग स्त 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड सितं बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड अक्टू बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉ लीवुड नव म्बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें
Bollywood June 2022 बॉलीवुड जून 2022 : सलमान खान को धमकी, सम्राट पृथ्वीराज फ्लॉप, ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर और सारी घटनाएं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ