1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. बाइक न्यूज़
  4. ultraviolette kill the petrol bill cashback offer f77 x47 electric bike india

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

Ultraviolette
बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता Ultraviolette Automotive ने पेट्रोल दोपहिया वाहन मालिकों के लिए एक खास ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी के नए 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम के तहत पेट्रोल बाइक चलाने वाले ग्राहकों को इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने पर उनके पिछले दो वर्षों में तय की गई दूरी के आधार पर कैशबैक दिया जाएगा।
 
स्कीम का उद्देश्य बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच लोगों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। कंपनी का दावा है कि ग्राहक न केवल शुरुआती खरीद लागत कम कर पाएंगे, बल्कि हर महीने ईंधन पर होने वाले खर्च में भी बड़ी बचत होगी। इस योजना का सबसे अधिक फायदा उन राइडर्स को होगा जो अपनी बाइक का नियमित और लंबी दूरी तक इस्तेमाल करते हैं।

2027 में आएगा Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर

 
कंपनी मोटरसाइकिल से आगे बढ़ते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में भी एंट्री करने जा रही है। Ultraviolette का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract जनवरी 2027 में लॉन्च किया जाएगा। इसमें नई 100V आर्किटेक्चर तकनीक मिलेगी, जो मौजूदा प्लेटफॉर्म की तुलना में अधिक एडवांस मानी जा रही है। 
 

ऐसे मिलेगा कैशबैक

 
यह ऑफर सामान्य डिस्काउंट की तरह नहीं है, बल्कि ग्राहक की पुरानी पेट्रोल बाइक की वास्तविक उपयोगिता पर आधारित है।
 
फॉर्मूला: पिछले 2 वर्षों में चली गई 1 किलोमीटर दूरी = ₹1 कैशबैक
उदाहरण : यदि किसी ग्राहक ने 24 महीनों में 20,000 किमी बाइक चलाई है, तो उसे नई EV खरीदने पर ₹20,000 का कैशबैक मिलेगा।
अधिकतम कैशबैक : ₹30,000
 

किन मॉडलों पर मिलेगा ऑफर

 
यह कैशबैक योजना कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेंज F77 (Mach 2 और Superstreet) तथा X-47 Crossover पर लागू होगी।
 
  • Ultraviolette F77 की एक्स-शोरूम कीमतें
  • Original – ₹3.09 लाख
  • Recon – ₹4.24 लाख
  • Ultraviolette X-47 Crossover की एक्स-शोरूम कीमतें
  • Base – ₹2.49 लाख
  • Original – ₹2.64 लाख
  • Original Plus – ₹3.09 लाख
  • Recon – ₹3.59 लाख
  • Recon Plus – ₹4.09 लाख
  • Desert Wing – ₹4.59 लाख
  • (सभी कीमतें एक्स-शोरूम, बेंगलुरु)
 
 
कंपनी ने हाल ही में X-47 का नया बेस वेरिएंट ₹2.49 लाख में लॉन्च किया है। यदि ग्राहक को अधिकतम ₹30,000 का कैशबैक मिलता है, तो इसकी प्रभावी कीमत घटकर लगभग ₹2.19 लाख रह सकती है।
 

हर महीने होगी ₹3,000 से ₹5,000 तक की बचत

 
Ultraviolette के मुताबिक, पेट्रोल बाइक से उसकी इलेक्ट्रिक बाइक पर स्विच करने वाले ग्राहक केवल ईंधन खर्च में ही हर महीने लगभग ₹3,000 से ₹5,000 तक की बचत कर सकते हैं। यदि पांच साल के स्वामित्व काल को देखा जाए, तो कुल बचत लगभग ₹1.8 लाख से ₹3 लाख तक पहुंच सकती है।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें