सोमवार, 8 दिसंबर 2025
  1. चुनाव 2025
  2. बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समाचार
  4. smriti irani golgappa party in bihar election
Last Updated :पटना , रविवार, 9 नवंबर 2025 (09:27 IST)

चुनाव प्रचार के बीच स्मृति ईरानी की गोलगप्पा पार्टी, वीडियो वायरल

Bihar Assembly Elections 2025
Bihar Election 2025 : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर प्रचार कर रही हैं। लगातार चुनाव प्रचार में जुटी स्मृति की नजर पटना में जब एक गोलगप्पे की दुकान पर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाई और भाजपा नेताओं के साथ एक गोलगप्पे की दुकान पर पहुंच गईं।
 
इस दौरान स्मृति ईरानी ने ठेले वाले से कहा कि भैया तीखा है मीठी? मुझे हल्का मीठा ही दीजिए। उनके साथ संजय मयूख, दानिश इकबाल समेत कई भाजपा नेताओं ने भी गोपगप्पों का लुत्फ उठाया।
 
इस दौरान उन्होंने गोलगप्पे वाले का नाम भी पूछा। इस पर किसी ने बताया कि उसका नाम बघेल है और वह मध्यप्रदेश का रहने वाला है। स्मृति ने इसके बाद कहा कि बघेलजी नेताजी को भी थोड़ा मीठा खिलाइये।

स्मृति ईरानी इससे पहले 2021 में भी वाराणसी में गोलगप्पे खाते हुए नजर आईं थी। तब उनसे गोलगप्पे के स्वाद के बारे में पूछा गया था इस पर उनका जवाब था, हर-हर महादेव।
 
गौरतलब है कि आज बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। राज्य की 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती के बाद 14 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। 
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
पुलिस ने काटा स्कूटी चालक का 20.74 लाख का चालान, गाड़ी जब्त, वायरल हुई रसीद