शुक्रवार, 14 नवंबर 2025
  1. चुनाव 2025
  2. बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समाचार
  4. Bihar election result 2025 Mukesh Sahni Mukesh Sahnis party Vikassheel Insaan Party
Last Updated :पटना , शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 (16:42 IST)

Bihar election result 2025 : मुकेश सहनी देख रहे थे डिप्टी CM बनने का सपना, पार्टी का इतना बुरा हाल

Mukesh Sahni
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 200 से अधिक सीटें मिलती दिखाई दे रही है, वहीं रुझानों में महागठबंधन 29 सीटों पर आगे है। प्रशांत किशोर की जनसुराज का तो खाता भी नहीं खुला है।  डिप्टी सीएम का सपना लेकर एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का बुरा हाल हुआ है। एनडीए गठबंधन सरकार में मुकेश सहनी को मछलीपालन मंत्री का पद मिला था लेकिन 2022 में सरकार गिर गई और उनका मंत्री पद भी चला गया। 
महागठबंधन में आने के बाद वे तेजस्वी यादव को अपना छोटा भाई बताने लगे। तेजस्वी यादव ने चुनाव जीतने पर मुकेश सहनी को सरकार में डिप्टी सीएम पद देने का ऐलान किया था। नीतीश ने सहनी पर बहुत भरोसा किया था।  
बिहार चुनाव में वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों में मुकेश सहनी की पार्टी को कुल मिली 15 सीटों में बस 1 ही पर बढ़त मिलती दिख रही है। ऐसे में महागठबंधन के लिए मुकेश सहनी फिसड्डी प्लेयर साबित हुए जिस पर तेजस्वी यादव ने भरोसा किया था। 'सन ऑफ मल्लाह' की नाव इस चुनाव में पार नहीं हो सकी।
हार के बाद क्या बोले मुकेश सहनी 
VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं-NDA, उनको मैं बधाई देता हूं। माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में गिरा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है। मैं जनादेश का सम्मान करते हुए इसे (हार) स्वीकार करता हूं। आने वाले समय में हम और मंथन करेंगे कि विफल होने का क्या कारण है। Edited by : Sudhir Sharma