बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2020
  3. बिहार चुनाव
  4. Vote share in bihar assembly election 2020
Written By
Last Modified: बुधवार, 11 नवंबर 2020 (13:36 IST)

वोटों के मामले में तेजस्वी का प्रदर्शन BJP से ज्यादा अच्छा

वोटों के मामले में तेजस्वी का प्रदर्शन BJP से ज्यादा अच्छा - Vote share in  bihar assembly election 2020
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (bihar assembly election 2020) में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सिर्फ एक सीट का अंतर है, लेकिन वोट प्रतिशत की बात करें तो तेजस्वी नीत राजद ज्यादा अच्छी स्थिति में है। 
 
इस चुनाव में आरजेडी को 75 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा 74 सीटें जीतने में सफल रही है। पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा को 21 सीटों का फायदा हुआ है, जबकि आरजेडी 5 सीटों के घाटे में रही है। 
वोट प्रतिशत के मामले में राजद जरूर सब पर भारी रही है। राजद को 23.11 फीसदी वोट मिले, जबकि भाजपा को 19.5 प्रतिशत वोट मिले। इस तरह यह अंतर 2 फीसदी से भी ज्यादा का है। राजद को कुल 97 लाख 36 हजार 242  वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 82 लाख 1 हजार 408 मिले हैं। 
 
भाजपा की तुलना में राजद को करीब 15 लाख वोट ज्यादा मिले हैं। तीसरे नंबर रही नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) को 15.4 फीसदी वोट (64,84,414) मिले हैं। 
ये भी पढ़ें
अर्नब मामले में सरकारी मशीनरी की नीयत पर साल्वे ने उठाए सवाल