शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2015
  4. Bihar election 2015
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 नवंबर 2015 (20:49 IST)

बिहार चुनाव : ओपिनियन पोल से एक्जिट पोल तक

बिहार चुनाव : ओपिनियन पोल से एक्जिट पोल तक - Bihar election 2015
बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम 8 नवंबर को आएगा, लेकिन फिलहाल अनुमान और अटकलों का दौर जारी है। ज्यादातर एक्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है, वहीं चाणक्य बिहार में एकतरफा एनडीए की सरकार बना रहा है। यदि चुनाव से पहले कराए गए ओपिनियन पोल और चुनाव के बाद के एक्जिट पोल की बात करें दोनों में बहुत ज्यादा अंतर दिखाई नहीं देता। 
 
हालांकि सीएनएन-आईबीएन के ओपिनियन पोल और एक्जिट पोल में काफी अंतर दर्शाया गया है। आईबीएन के ओपिनियन पोल में एनडीए को 95 सीटें दी गई थीं, जबकि एक्जिट पोल में 118 सीटें दी गई हैं। अर्थात उसकी स्थिति में सुधार आया है। वहीं महागठबंधन की स्थिति तुलनात्मक रूप से कमजोर हुई है।
 
आईबीएन के ओपिनियन पोल में महागठबंधन को 137 सीटें दी गई थीं, जबकि एक्जिट पोल में यह संख्या घटकर 118 पर आ गई। अन्य दल भी 10 से सिमटकर आ गए। टाइम्स नाऊ सी वोटर और एबीपी नेल्सन के पोल में एनडीए की स्थिति तुलनात्मक रूप से कमजोर हुई, जबकि महागठबंधन की स्थिति में सुधार दर्शाया गया है। 
 
ओपिनियन पोल पर एक नजर

  एनडीए महागठबंधन अन्य
इंडिया-टुडे सिसरो 107-115 117-127 8-12
एबीपी-नेल्सन 128 112 3
इंडिया टीवी-सी वोटर 119 116 8
टाइम्स नाऊ-सी वोटर 117 112 14
न्यूज नेशन 111-115 125-129 24
सीएनएन-आईबीएन 95 137 10