गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. home remedies form neem
Written By

जानिए, नीम की पत्तियों के कारगर नुस्खे, जो आपकी कई समस्याओं को दूर कर देंगे

जानिए, नीम की पत्तियों के कारगर नुस्खे, जो आपकी कई समस्याओं को दूर कर देंगे - home remedies form neem
नीम की पत्तियों के बारे में आपने काफी कुछ सुना होगा कि वे किस तरह से त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करती है और इनका सेवन रक्त को भी साफ करता है। आइए, हम आपको नीम की पत्तियों के इस्तेमाल से होने वाले 6 फायदों व नुस्खों के बारे में बताते हैं - 
 
1 नीम के पत्ते को पानी में उबालकर इस पानी को ठंडा करके इससे मुंह धोने पर पिंपल्स दूर होते हैं।
 
2 नीम की पत्तियों को पीसकर उसके लेप को चेहरे पर लगाने से फुंसियां व मुहांसों के दाग मिट जाते हैं।
 
3 एक कटोरी गेहूं के आटे में एक चम्मच चंदन पावडर, दो चम्मच शहद और गुलाबजल मिलाकर इस उबटन को चेहरे पर लगाएं। यह एक आसान सौन्दर्य नुस्खा है।
 
4 दाद, खाज, ब्लडप्रेशर में प्रातः 25 ग्राम नीम की पत्ती का रस लेना लाभदायक है। नीम के पत्ते कीड़े मारते हैं, इसलिए पत्तों को अनाज, कपड़ों में रखते हैं।
 
5 नीम के तेल की मालिश करने से विभिन्न प्रकार के चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। नीम की पत्तियों को उबालकर और पानी ठंडा करके नहाया जाए तो उससे भी बहुत फायदा होता है।
 
6 नीम की छाल में ऐसे गुण होते हैं, जो दांतों और मसूढ़ों में लगने वाले तरह-तरह के बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते हैं, जिससे दांत स्वस्थ व मजबूत रहते हैं।